भूत का रूप धारण कर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका

भूत का रूप धारण कर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 'भूत' का रूप धारण कर सीईसी से तत्काल इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग कर हिरासत में ले लिया।

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते हुए उनसे पद छोड़कर तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं प्रतीकात्मक लेकिन अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 'भूत' की कल्पना का रूप धारण कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

पांडे ने बताया कि इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यालय से चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर जा रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं का नेतृत्व करते हुए कार्यकर्ताओं से जोश खरोश के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त पर दबाव बनाने के लिए पूरे देश में प्रदर्शन करने का आह्वान किया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

चिब ने कहा, "आज हमारे कार्यकर्ताओं ने भूत का रूप धारण कर देश को एक प्रतीकात्मक संदेश दिया है। सवाल यह है कि लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक को लेकर जनता के मन में इतने सवाल क्यों पैदा हो रहे हैं। अगर चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो मुख्य चुनाव आयुक्त को सामने आकर इस्तीफा देना चाहिए।" उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग किसी सरकार या किसी राजनीतिक दल की निजी संस्था नहीं है, बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की संस्था है। इसकी विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर उठने वाले हर सवाल का जवाब देना सीईसी की जिम्मेदारी है। चुप्पी, टालमटोल और जवाबदेही से बचने की राजनीति लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं हो सकती।

चिब ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस स्पष्ट करना चाहती है कि लोकतंत्र जनता का है और चुनाव जनता के अधिकार का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अगर युवाओं और आम नागरिकों के मन में चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल हैं, तो उन सवालों को दबाया नहीं जा सकता। ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने के बजाय सामने आकर जवाब देना चाहिए और भारतीय युवा कांग्रेस उनकी जवाबदेही तय होने तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Read More जीरो एफआईआर के मुद्दे में उलझी रही कांग्रेस तो पंचायत चुनाव की तैयारी पर उठे सवाल

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.