धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत : कांग्रेस ने शुरू से दिया छात्रों का मजबूती से साथ, प्रियंका ने कहा- युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

शिक्षा व्यवस्था में बढ़ा वैचारिक हस्तक्षेप

धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत : कांग्रेस ने शुरू से दिया छात्रों का मजबूती से साथ, प्रियंका ने कहा- युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता
वाड्रा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा सुधार के मुद्दे उठाते रहे हैं। कांग्रेस, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने छात्रों के अधिकारों के लिए आंदोलन किया। प्रियंका ने कहा कि युवाओं ने साबित किया कि उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की जीत बताते हुए है कहा है कि कांग्रेस ने शुरू से छात्रों का मजबूती से साथ दिया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उसकी लड़ाई जारी रहेगी। वाड्रा का वायनाड में पत्रकारों के सवाल पर दिये जवाब को पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें वाड्रा कहती हैं कि राहुल गांधी पिछले 2-3 वर्षों से लगातार प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा सुधार का मुद्दा उठाते रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर पूरे कांग्रेस संगठन, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस को छात्रों के अधिकारों तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए देशव्यापी आंदोलन खड़ा करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर सुनकर भावुक हो गयी। कई वर्षों से सोचती थी कि देश के युवा अन्याय के खिलाफ कब एकजुट होकर आवाज उठायेंगे। आज देश के युवाओं ने अपनी ताकत दिखायी और संदेश दिया है कि उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में वैचारिक हस्तक्षेप बढ़ा है और विरोध करने वाले छात्रों के साथ बल प्रयोग हुआ है, लेकिन अब युवाओं ने अपनी बात पूरे देश के सामने रख दी है।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
राजस्थान के 309 शहरी निकायों में चुनाव का बिगुल बज गया है। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में...
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि