E-20 बना 420 : जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही सरकार, राहुल बोले- जांच में खुली पेट्रोल कंपनियों की पोल

तय सीमा से ज्यादा एथनॉल

E-20 बना 420 : जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही सरकार, राहुल बोले- जांच में खुली पेट्रोल कंपनियों की पोल
पेट्रोल में 20% की जगह 31% तक एथनॉल! कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा एथनॉल मिलाने का आरोप लगाया है। कर्नाटक में सात जिलों से लिए गए 14 नमूनों में 11 में एथनॉल की मात्रा 20% से अधिक मिली। आईओसीएल के नमूने में 31.2% एथनॉल पाया गया। गांधी ने कंपनियों पर कार्रवाई की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि जनता महंगे पेट्रोल के लिए पैसा दे रही है और उनकी कार की टंकी में तय सीमा से अधिक एथेनॉल डाला जा रहा है। गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण की बात करती है, लेकिन कर्नाटक सरकार ने सात जिलों से पेट्रोल के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच करायी तो 14 में से 11 नमूनों में एथनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक पायी गयी।

उन्होंने कहा कि जांच में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के नमूने में एथनॉल की मात्रा 31.2 प्रतिशत और ङ्क्षहदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के नमूने में 30.5 प्रतिशत पायी गयी। उन्होंने दावा किया कि आईओसीएल, एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), नायरा और शेल सहित सरकारी तथा निजी कंपनियों के नमूने एथनॉल मिश्रण की तय सीमा से अधिक पाये गये। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कंपनियों की अपनी प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में एथनॉल की मात्रा का उल्लेख तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इससे वाहन चालकों को महंगे पेट्रोल का भुगतान करने के बावजूद उनकी टंकी में अधिक एथनॉल जा रहा है, जिससे वाहनों का माइलेज प्रभावित हो सकता है और उन्हें बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ सकती है। पेट्रोल पंपों पर यह तक स्पष्ट नहीं किया जाता कि टंकी में क्या डाला जा रहा है और उपभोक्ताओं के पास कोई विकल्प नहीं है।

गांधी ने केन्द्र सरकार से सवाल किया कि देश की टंकी में वास्तव में क्या भरा जा रहा है और पेट्रोल में असल में कितना एथनॉल है। उन्होंने 20 प्रतिशत से अधिक एथेनॉल मिलाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि सरकार की नीतियों से वास्तव में फायदा किसे हो रहा है।

 

Read More आधुनिक युद्ध में ड्रोन, मिसाइल और एयर डिफेंस की बढ़ी भूमिका : राजनाथ सिंह

Read More राहुल को जवाब देने के बजाय विदेशी निवेशकों की बिकवाली रोकने के उपाय करे सीतारमण: कांग्रेस

 

 

Read More अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुरजेवाला बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार

Tags: vehicles

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र ने पंजाब का जेल कानून चंडीगढ़ में किया लागू : 500 मीटर तक लागू होगा नो-फ्लाई जोन, कैदियों को दूसरे राज्यों में भी भेज सकेगी सरकार केंद्र ने पंजाब का जेल कानून चंडीगढ़ में किया लागू : 500 मीटर तक लागू होगा नो-फ्लाई जोन, कैदियों को दूसरे राज्यों में भी भेज सकेगी सरकार
केंद्र ने पंजाब कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं अधिनियम, 2026 को चंडीगढ़ में लागू कर दिया है। नए कानून के तहत...
Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें
प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान
E-20 बना 420 : जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही सरकार, राहुल बोले- जांच में खुली पेट्रोल कंपनियों की पोल
पुराने वाणिज्यिक वाहनों को बदलने पर 10 साल तक टैक्स में छूट, परिवर्तन स्कीम से एनसीआर में स्वच्छ वायु और सुरक्षित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
न्यायालयों और जजों के आवास के लिए जल्द मिलेगी जमीन, लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश
चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला, वेणुगोपाल बोले - हर दिन खुल रही साजिश की नई परत