भाजपा में शामिल होने वाला हर मराठी महाराष्ट्र का दुश्मन : राणे की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता, राउत ने कहा- मराठी लोगों के हितों को पहुंचाया है नुकसान
अपनी पार्टी नहीं चला सकता
राउत ने सवाल किया कि लोग ऐसे व्यक्ति पर कैसे भरोसा कर सकते हैं, जिसने 3 बार अपनी पार्टी बदली हो और जो अपनी पार्टी नहीं चला सकता।
मुंबई। शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाला हर मराठी व्यक्ति महाराष्ट्र का दुश्मन है। राउत ने भाजपा नेता नारायण राणे के बयान पर बोल रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों ठाकरे के साथ आने से राज्य की राजनीति में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। उद्धव गुट के नेता ने कहा कि महाराष्ट्र उनकी बातों को बहुत गंभीरता से नहीं लेता। राउत ने सवाल किया कि लोग ऐसे व्यक्ति पर कैसे भरोसा कर सकते हैं, जिसने 3 बार अपनी पार्टी बदली हो और जो अपनी पार्टी नहीं चला सकता।
उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने के बावजूद राणे भाजपा नेताओं के साथ तालमेल नहीं बिठा सके थे और उन्होंने शिवसेना में भी अराजकता फैलाई। भाजपा में शामिल होने वाला हर मराठी व्यक्ति महाराष्ट्र का दुश्मन है। उन्होंने कहा कि राणे ने 2024 के चुनावों में कोंकण क्षेत्र में मराठी लोगों के हितों को नुकसान पहुंचाया है।

Comment List