सरकार की हताशा को दर्शाता है राहुल गांधी के खिलाफ FIR : एसआईआर से करोड़ों मतदाताओं ने खोया अपना मतदान का अधिकार, जयराम बोले- घबराई हुई है सरकार

आगे की तस्वीर साफ दिखाई दे रही

सरकार की हताशा को दर्शाता है राहुल गांधी के खिलाफ FIR : एसआईआर से करोड़ों मतदाताओं ने खोया अपना मतदान का अधिकार, जयराम बोले- घबराई हुई है सरकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नवंबर के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत ही अमेरिका को दिवालिया होने से बचा सकती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के दोनों सदनों पर रिपब्लिकन नियंत्रण होने पर हर वयस्क अमेरिकी को 5,000 डॉलर का लाभांश मिलेगा। ट्रंप ने डेमोक्रेट्स की नीतियों को आर्थिक संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से करोड़ों मतदाताओं का संविधान प्रदत्त मतदान का अधिकार प्रभावित हुआ है और इसके खिलाफ सत्याग्रह करने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना केन्द्र सरकार की गहरी हताशा को दर्शाता है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि गांधी करीब दो वर्षों से तथ्यात्मक साक्ष्यों के माध्यम से सरकार की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ मिलकर रची गयी कथित 'वोट चोरी' की साजिश को सामने ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के एसआईआर के कारण करोड़ों मतदाताओं ने अपना संविधान प्रदत्त मतदान का अधिकार खो दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब लोकसभा में विपक्ष के नेता ने एसआईआर से जुड़ी ज्यादतियों को सामने रखने के लिए सत्याग्रह का तरीका अपनाया तो दिल्ली पुलिस ने उनके और अन्य नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। रमेश ने कहा कि सरकार घबराई हुई, बेचैन और हताश है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है और आगे की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा