बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार: कोसी-बागमती समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, पुनपुन का जलस्तर बढ़ा

कटाव का खतरा बढ़ा

बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार: कोसी-बागमती समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, पुनपुन का जलस्तर बढ़ा
बिहार की अधिकांश प्रमुख नदियाँ जलस्तर घटने के बावजूद खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि पुनपुन नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। जल संसाधन विभाग ने अचानक जलस्तर घटने से होने वाले कटाव की आशंका को देखते हुए तटबंधों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

बिहार। बिहार में अधिकांश प्रमुख नदियाँ जलस्तर में गिरावट के बावजूद कई स्थानों पर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि पुनपुन में बढ़ते जलस्तर के बीच जलसंसाधन विभाग ने तटबंधों और संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता बरतने तथा अचानक जलस्तर घटने के दौरान कटाव की आशंका को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

जल संसाधन विभाग से 13 सितम्बर को सुबह छह बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कोसी नदी खगड़िया के बलतारा में 35.07 मीटर और कटिहार के कुर्सेला में 31.40 मीटर पर बह रही है। दोनों स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान से क्रमशः 1.22 मीटर और 1.40 मीटर ऊपर है तथा दोनों जगह गिरावट दर्ज की गयी है। बेनीबाद में बागमती का जलस्तर 49.02 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.34 मीटर ऊपर है।

बूढ़ी गंडक का जलस्तर खगड़िया में 38.08 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 1.50 मीटर ऊपर है। पटना के दीघा में यह नदी 50.87 मीटर, गांधी घाट में 49.72 मीटर, हाथीदह में 42.90 मीटर, मुंगेर में 39.50 मीटर, भागलपुर में 34.30 मीटर और कहलगांव में 32.65 मीटर पर बह रही है। इन सभी स्थानों पर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी है।

पुनपुन नदी में हालांकि स्थिति इसके विपरीत बनी हुई है। श्रीपालपुर में सुबह छह बजे जलस्तर 51.92 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 50.60 मीटर से 1.32 मीटर ऊपर है और इसमें बढ़ोतरी जारी है। पटना के फतेहपुर में भी पुनपुन का जलस्तर 50.64 मीटर रहा, जो चेतावनी स्तर 50.40 मीटर से 0.24 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर स्थिर बताया गया है।

Read More हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किसानों के लिए फसल सलाह भी जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात काली मोरी फाटक के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर...
भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई की बड़ी निकासी: सितंबर में अब तक 17,732 करोड़ रुपये निकाले, इक्विटी में सबसे ज्यादा बिकवाली
पिछली बार निकायों का जिम्मा संभालने वालों की झलक: 26 निकायों में मेयर, सभापति, पालिका अध्यक्ष की पांच साल से पहले ही गई कुर्सी
राजनीतिक दल से चुनाव लड़ने वाला कर्मचारी नहीं रह सकता तटस्थ, हाईकोर्ट ने कहा- वापस सेवा में नहीं लेने का आदेश सही
BRICS में दिखी एकजुटता: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मौजूदगी में मिडिल ईस्ट पर साझा रुख, आतंकवाद और टैरिफ पर भी जताई चिंता
राजस्थान में अक्टूबर से साइबर अपराधियों पर चलेगा विशेष अभियान, डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राहुल गांधी से की मुलाकात: प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद, कई मुद्दों पर बातचीत