गैस सिलेंडर संकट: अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले-जनता की तकलीफों को नजरअंदाज कर केंद्र सरकार बोल रही झूठ, जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ने का लगाया आरोप

सिलेंडर संकट: अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार

गैस सिलेंडर संकट: अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले-जनता की तकलीफों को नजरअंदाज कर केंद्र सरकार बोल रही झूठ, जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ने का लगाया आरोप

सपा अध्यक्ष अ अखिलेश यादव ने गैस किल्लत को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि लाइनों में खड़े परिवारों और भूखे बच्चों की तकलीफ के बावजूद सरकार का "कमी नहीं है" वाला दावा संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। अखिलेश ने मांग की कि सरकार झूठ बोलना बंद करे और आपूर्ति सुनिश्चित कर जनता को राहत दे।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गैस सिलेंडर संकट को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़े लोगों की परेशानी साफ दिखाई दे रही है, इसके बावजूद राज्य और केंद्र सरकार यह दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है।

सोमवार को सोशल मीडिया के जरिये अखिलेश यादव ने कहा कि परेशान परिवारों और बिलखते बच्चों की हालत देखकर भी अगर सरकार संवेदनशील नहीं हो रही है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की तकलीफों को नजरअंदाज कर सरकार झूठ बोल रही है और जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ रही है।   

उन्होंने कहा कि आम लोग सिलेंडर पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई परिवारों को खाना बनाने तक में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद सरकार यह कह रही है कि कहीं भी गैस की कमी नहीं है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता अब समझ नहीं पा रही है कि उनकी समस्याओं को देखकर भी सरकार के नेता इतनी बेशर्मी से इनकार कैसे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूख से परेशान परिवार अब यह कहने लगे हैं कि राज्य सरकार के दिल पत्थर के नहीं बल्कि उनके पास दिल ही नहीं है। अखिलेश यादव ने सरकार से गैस आपूर्ति की स्थिति स्पष्ट करने और आम लोगों को राहत देने की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय में विशेष जांच दल गठित, 16 मार्च से विभागीय नियमों के तहत अभिलेख और व्यय विवरण की होगी जांच  सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय में विशेष जांच दल गठित, 16 मार्च से विभागीय नियमों के तहत अभिलेख और व्यय विवरण की होगी जांच 
सहकारिता विभाग ने अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय, जयपुर खंड में विभागीय विशेष जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित। चारु आर्या...
दिसंबर के बाद इंडिगो ने की 246 पायलटों की भर्ती, प्रभावित यात्रियों को बांटे 164 करोड़ के कूपन, नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा-घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास
चैत्र नवरात्रा मेले के चलते आमेर महल में हाथी सवारी बंद : शिलामाता मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए लिया निर्णय, जानें किस समय तक खुला रहेगा महल
जयपुर कांग्रेस में जिलाध्यक्ष नियुक्ति के बाद बढ़ी गुटबाजी : कार्यकारिणी गठन स्थगित, चुनावों में अस्थिरता की संभावना
संदिग्ध स्थिति में किशोरी की मौत से इलाके में सनसनी, पप्पू यादव ने की प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
सलमान खान की फिल्म का बदला नाम : अब ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से होगी रिलीज, जानें वजह 
जयपुर से खाड़ी देशों की फ्लाइट बुकिंग बंद : मध्य-पूर्व तनाव का दिखा असर, केवल एयर अरबिया की एक फ्लाइट रवाना