मेक्सिको सिटी में भड़का Gen Z आंदोलन! भ्रष्टाचार, हिंसा और मेयर की हत्या पर हजारों युवाओं का उग्र प्रदर्शन

नेपाल के बाद मेक्सिको में भड़का आंदोलन

मेक्सिको सिटी में भड़का Gen Z आंदोलन! भ्रष्टाचार, हिंसा और मेयर की हत्या पर हजारों युवाओं का उग्र प्रदर्शन

मेक्सिको सिटी में Gen Z ने राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की नीतियों, बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराध के विरोध में massive प्रदर्शन किया। मेयर कार्लोस मंजों की हत्या से आक्रोश बढ़ा। विपक्षी दल भी आंदोलन में शामिल हुए। युवाओं का कहना है—अब अन्याय और सरकारी नाकामी के खिलाफ आवाज तेज होगी।

मेक्सिको। हाल ही में, नेपाल की सड़कों पर Gen Z ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और पूरा का पूरा नेपाल जल उठा था, लेकिन अब अमेरिका के पड़ोसी देश मेक्सिको सिटी में हजारों लोग सरकार ​के खिलाफ प्रदर्शन पर उतरे हुए हैं। दरअसल, Gen Z राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की नीतियों, बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराध तथा सरकारी नाकामी से काफी निराश है, जिसके चलते उन्होंने इस प्रकार का कदम उठाया है। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने अपने साथ कई विपक्षी दलों को भी शामिल कर लिया है जिससे ये प्रदर्शन काफी उग्र हो गया है। 

बता दें कि, युवा कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य मेयर कार्लोस मंजों की हत्या और सरकार की नाकामी के खिलाफ आवाज उठाना था। मेक्सिको का ये प्रदर्शन ये संदेश देना चाहता है कि, अब युवा वर्ग अपनी आवाज को मजबूती से बुलंद कर रहा है और अन्याय के खिलाफ बिल्कुल भी सिर झुका कर नहीं रहेगा।

रैली का मकसद

दरअसल, युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि, रैली का मकसद भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना है ना सिर्फ मेयर की हत्या पर भी विरोध जताना। Gen Z के इस प्रदर्शन पर राष्ट्रपति शीनबाम ने अपनी प्रति​क्रिया देते हुए कहा है कि, दक्षिणपंथी पार्टियां इसे अपनी राजनीतिक साजिश के तहत भड़का रही हैं ताकि सरकार का नाम और काम दोनों खराब हो सके। 

Read More विपक्ष के आरोपों पर जे.पी. नड्डा का पलटवार, बोलें-सरकार कभी चर्चा से नहीं भागी

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद