जीएसटी बचत महोत्सव से देशभर में खुशी की लहर : रोजमर्रा की चीजें सस्ती, अश्विनी ने कहा- विपक्ष के साथी खुश नहीं 

पीएम मोदी ने जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन सुधार किया

जीएसटी बचत महोत्सव से देशभर में खुशी की लहर : रोजमर्रा की चीजें सस्ती, अश्विनी ने कहा- विपक्ष के साथी खुश नहीं 
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि नवरात्र के पहले दिन जीएसटी सुधार लागू होने के साथ ही देश में अबतक का सबसे बड़ा बचत महोत्सव शुरू हो गया है

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि नवरात्र के पहले दिन जीएसटी सुधार लागू होने के साथ ही देश में अबतक का सबसे बड़ा बचत महोत्सव शुरू हो गया है और इसके साथ ही देश भर में खुशी की लहर है। वैष्णव ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवादाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन सुधार किया है जो आज से लागू हुआ है। इस ऐतिहासिक सुधार के लागू होने के साथ ही रोजमर्रा की इस्तेमाल की जाने वाली लगभग हर चीज सस्ती हो गई है।

उन्होंने कहा कि देश के हर कोने से रिपोर्टें मिली है कि जीएसटी सुधार से जन-जन में खुशी की लहर है लेकिन ऐतिहासिक बचत महोत्सव की सराहना करने के बजाय विपक्ष के साथी खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि उनके शासन के समय सिर्फ दावे थे धरातल पर कुछ भी नहीं होता था। उन्होंने कहा कि संप्रग के समय सीमेंट पर 30 प्रतिशत टैक्स लगता था, जबकि राजग के दौरान 18 प्रतिशत है। संप्रग के समय में सैनिटरी पैड पर 13 प्रतिशत टैक्स था, जो अब शून्य हो गया है। पहले के समय में फुटवियर पर 18 प्रतिशत टैक्स होता था, जो आज 5 प्रतिशत हो गया है। रेफ्रिजरेटर पर 30 प्रतिशत टैक्स था, जो अब 18 प्रतिशत हो गया है। वहीं डिटरजेंट पर 30 प्रतिशत टैक्स था, जो अब 5 प्रतिशत हो गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "अभी हमारे देश की जीडीपी 330 लाख करोड़ रुपए की है। इसमें 202 लाख करोड़ रुपए हमारी घरेलू खपत है। ये घरेलू खपत वित्त वर्ष 2023–24 में 181 लाख करोड़ रुपए था। 181 लाख करोड़ से 202 लाख करोड़ हुआ, यानी करीब 12 प्रतिशत की ग्रोथ हुई। इस जीएसटी सुधार से घरेलू खपत में जीडीपी का करीब 20 लाख करोड़ रुपए का इजाफा होगा।"

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई