लोकसभा में हाई बोल्टेज ड्रामा: पीठासीन की अवहेलना करने और आसन की ओर कागज फेंकने के मामले में कांग्रेस के 8 सदस्य निलंबित, लोकसभा में विपक्ष ने दिखाए तेवर 

लोकसभा में हंगामे पर आठ कांग्रेस सांसद निलंबित

लोकसभा में हाई बोल्टेज ड्रामा: पीठासीन की अवहेलना करने और आसन की ओर कागज फेंकने के मामले में कांग्रेस के 8 सदस्य निलंबित, लोकसभा में विपक्ष ने दिखाए तेवर 

लोकसभा में पीठासीन की अवहेलना और कागज फेंकने के आरोप में कांग्रेस के आठ सांसद बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा।

नई दिल्ली। लोक सभा में मंगलवार को कांग्रेस सदस्य मणिक्कम टैगोर सहित आठ सदस्यों को पीठासीन की अवहेलना करने और आसन की ओर कागज फेंकने के आरोप में बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। इन सदस्यों में टैगोर के अलावा अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग, गुरदीप सिंह औजला, हिवी ईडेन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत बरोले, एस वेंकटेश और सी किरन कुमार रेड्डी शामिल हैं। लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कथित रूप से बोलने का अवसर न देने के मुद्दे पर कांग्रेस के सदस्यों ने आज भी हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के दौरान इन सदस्यों ने आसन के समक्ष पहुंच कर नारेबाजी की और कुछ कागज उछाले। 

अपराह्न तीन बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई तो पीठासीन दिलीप सैकिया ने कांग्रेस के इन सदस्यों के नाम का उल्लेख किया। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने इन सदस्यों को शेष अवधि के लिए  निलंबित करने का प्रस्ताव किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। किरण रिजिजू ने निलंबन का प्रस्ताव रखते हुए कहा, इन सदस्यों के कदाचार, सदन और आसन की घोर अवहेलना, महासचिव और अन्य अधिकारियों के स्थान की ओर आने और सदन के बीचोबीच आने तथा कागज फेंकने का सदन कड़ा संज्ञान लेता है।

इसको लेकर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सैकिया ने कार्यवाही बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू की गयी थी। चर्चा में शामिल होते हुए राहुल गांधी ने एक पूर्व सेना अध्यक्ष की अप्रकाशित किताब के अंश पर आधारित एक पत्रिका लेख का उल्लेख करना चाहा, जिसकी अध्यक्ष ओम बिरला ने अनुमति नहीं दी। इसको लेकर कई बार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
जयपुर नगर निगम आयुक्त ने चारदिवारी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर अवैध बैनर-पोस्टर और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। मौके...
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता