दिल्ली में भीषण हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी आग ; 9 लोगों की मौत, दो लोग झुलसे

जानमाल की हानि नहीं

दिल्ली में भीषण हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी आग ; 9 लोगों की मौत, दो लोग झुलसे

शाहदरा के विवेक विहार में रविवार तड़के चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दमकल की 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 15 लोगों को सुरक्षित निकाला। घायलों का उपचार जीटीबी अस्पताल में जारी है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में रविवार तड़के लगी भीषण आग में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पुलिस सूत्रों ने इस घटना में पुष्टि करते हुए कहा कि विवेक विहार पुलिस स्टेशन में रविवार सुबह लगभग 3:48 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी बी-13, विवेक विहार फेज-I स्थित घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, आग ने दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी है। राहत-बचाव और आग बुझाने के अभियानों के दौरान, लगभग 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मामूली रूप से घायल दो लोगों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर कुल 12 दमकल गाड़ियां, डीडीएमए के कर्मचारी, यातायात अधिकारी और स्थानीय पुलिस तैनात की गई। प्रारंभिक जांच में नौ लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मामले की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में नीट-यूजी परीक्षा शुरू : 22 लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण ; 552 शहरों में बनाए परीक्षा केंद्र, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा एग्जाम देश में नीट-यूजी परीक्षा शुरू : 22 लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण ; 552 शहरों में बनाए परीक्षा केंद्र, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा एग्जाम
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी आज दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने...
व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत : 17 साइबर ठगों को दबोचा, यूएसडीटी और हवाला के जरिए रकम को लगाया ठिकाने
दुनिया इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही, डीजल और जेट ईंधन की कमी के खतरे की दी चेतावनी : दिमित्रीव
रील बनाने का शौक बना हादसा: सीढ़ी टूटने से 16 घंटे फंसे रहे दो मासूम, Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर से चला रेस्क्यू ऑपरेशन 
आपसी मतभेद बना मौत का कारण: दुल्हन के भाई ने ही अपनी जीजा को पहुंचा दिया यमराज के पास; सहयोगी सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
बजट के प्रस्ताव भिजवाते समय ही प्रोजेक्ट की लागत का सही आकलन करें अधिकारी : प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी ना हो, दिया कुमारी ने कहा- प्रोजेक्ट्स का समय पर पूरा होना जरूरी
दिल्ली में भीषण हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी आग ; 9 लोगों की मौत, दो लोग झुलसे