मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी

छात्रों को पुलिस नोटिस पर नाराजगी

मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छात्रों को पुलिस नोटिस भेजे जाने को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया। मरांडी ने कहा कि पुलिस का यह कदम तानाशाही जैसा है और बीजेपी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अंत तक लड़ेगी।

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों को पुलिस की ओर से नोटिस भेजे जाने को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आलोचना करने वाले ट्वीट को लेकर छात्रों को नोटिस भेजना लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश है।

मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आलोचना में ट्वीट करने पर झारखंड पुलिस छात्रों को नोटिस भेज रही है... ऐसे नोटिस को कूड़ेदान में फेंक देने लायक समझता हूं। मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि मेरी टाइमलाइन के ट्वीट निकालिए, जहां आपके चाल, चरित्र, भ्रष्टाचार, धूर्तता और लूट-खसोट का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए और राहुल गांधी, आप दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पुणे ही जाएंगे या झारखंड भी आएंगे? झारखंड में कांग्रेस-झामुमो सरकार द्वारा छात्रों पर हो रही दमनात्मक कार्रवाई और पैदा किए जा रहे आपातकाल जैसे हालात पर आपकी जुबान पर ताले क्यों लटके हैं? छात्रों के अधिकारों के लिए आपकी आवाज झारखंड आते-आते क्यों खामोश हो जाती है? इसका जवाब आपको देना ही होगा।

याद रखिए, अगर झारखंड के छात्रों को डराने-धमकाने और जेल भेजने का दुस्साहस करेंगे, तो भाजपा कार्यकर्ता इतनी बड़ी संख्या में जेल भरेंगे कि जेलों में जगह कम पड़ जाएगी। छात्रों को डरा-धमकाकर उनकी आवाज नहीं दबा सकते। भाजपा झारखंड में अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी और जेपीएससी- जेएसएससी की नौकरी बेचने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की लड़ाई जारी रखेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का काशी दौरा: नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का काशी दौरा: नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज जोन प्रभारी वरुण चौधरी ने दो दिवसीय दौरे के दौरान...
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 6.05 एमक्यूएम पानी बढ़ा, राज्य के 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 एमक्यूएम
कहीं अधूरे कामों पर नाराजगी, कहीं मूलभूत सुविधाओं का इंतजार
बजट स्वीकृत हुआ फिर भी नहीं मिले 14.55 करोड़, बजट को तरसा अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, थमा विकास
बुनियादी सुविधाओं का अभाव : टूटी सड़कें, अंधेरा और कचरे के ढेर की कड़वी सच्चाई
असर खबर का : बारिश से बिगड़ी सड़कों की केडीए ने ली सुध, गड्ढे भरने और पेचवर्क का काम तेज
नरेगा पौधारोपण विवाद : मौके पर न काम मिला न जिन्दा पौधे, 2.77 लाख व्यय