इंडिगो ने की घोषणा : देश की एक हजार से अधिक महिला पायलट वाली पहली एयरलाइंस बनी, कहा- हम देश को पंख देने के अपने मिशन को बढ़ा रहे आगे

महिला शक्ति की भावना को दर्शाती है यह उपलब्धि

इंडिगो ने की घोषणा : देश की एक हजार से अधिक महिला पायलट वाली पहली एयरलाइंस बनी, कहा- हम देश को पंख देने के अपने मिशन को बढ़ा रहे आगे

इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 1,000 से अधिक महिला पायलटों वाली भारत की पहली एयरलाइन बनने की घोषणा की। कंपनी में 17.5% महिला पायलट हैं, जो वैश्विक औसत से तीन गुना ज्यादा। इंडिगो के कुल कार्यबल में 45% से अधिक महिलाएं विभिन्न विभागों में अहम भूमिका निभा रही।

नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक हजार से अधिक महिला पायलट वाली देश की पहली विमान सेवा कंपनी बनने की घोषणा की। एयरलाइंस की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इंडिगो में महिला 17.5 प्रतिशत पायलट महिला हैं, जो वैश्विक औसत से तीन गुना से अधिक है। उसने बताया कि कंपनी विभिन्न भूमिकाओं में समान अवसरों का विस्तार कर रही है और कुल कार्यबल में 45 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। हवाई अड्डा संचालन में 30 प्रतिशत से अधिक, परिचालन नियंत्रण कक्ष में लगभग 25 प्रतिशत, वित्त विभाग में 20 प्रतिशत से अधिक, डिजिटल विभाग में 15 प्रतिशत से अधिक और शीर्ष प्रबंधन में 23 प्रतिशत से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं।

इंडिगो के मानव संसाधन के समूह प्रमुख सुखजीत सिंह पसरीचा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि इंडिगो में अब एक हजार से अधिक महिला पायलट हैं। यह उपलब्धि इंडिगो में महिला शक्ति की भावना को दर्शाती है। जैसे-जैसे हम देश को पंख देने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं, हम प्रतिभाशाली महिलाओं को आगे बढऩे और विमानन के भविष्य को आकार देने के लिए अधिक अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इंडिगो ने सोशल मीडिया पर एक विशेष फिल्म भी जारी की है जिसमें इंडिगो की महिला कर्मचारियों को दिखाया गया है।

एयरलाइंस ने महिला-नेतृत्व वाले विकास, कैरियर में आगे बढऩे के अवसर, समाज के निर्माण, और कार्यस्थल पर लचीलापन के माध्यम से महिला शक्ति को बढ़ावा दे रहा है। वह टेक-ऑफ 2.0 कार्यक्रम उन महिलाओं का समर्थन करता है जो करियर ब्रेक के बाद फिर से काम पर लौटना चाहती हैं।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल