असम विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : भाजपा ने राज्य में तीसरी बार दर्ज की जीत, कांग्रेस की हालत खराब, जोरहाट सीट से गौरव गोगोई की करारी हार

हिमंत बिस्वा सरमा की ऐतिहासिक 'सिक्सर'

असम विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : भाजपा ने राज्य में तीसरी बार दर्ज की जीत, कांग्रेस की हालत खराब, जोरहाट सीट से गौरव गोगोई की करारी हार
असम में NDA गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबारी सीट से 63,029 वोटों के भारी अंतर से अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ इस शानदार जीत का जश्न मनाया, जिससे राज्य में भाजपा की लहर स्पष्ट दिखी।

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर और उसके बाद ईवीएम मशीन की मतगणना की गई। मतगणना के बाद अब सभी सीटों के रूझान भी सामने आ चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2026 में अहम मुकाबला सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच देखा गया। इस मुकाबले में भाजपा को शुरू से ही बढ़त मिलती दिखाई दी। जालुकबारी सीट से सीएम सरमा ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की विदिशा नियोग को करीब 63,029 वोटों से हराया और जीत दर्ज की। सीएम सरमा ने इस सीट से लगातार छठी बार जीत दर्ज की है। जैसे ही एनडीए ने जीत दर्ज की तो राज्य के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार राज्य मतगणना के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थी। सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राष्ट्रव्यापी बहस के बीच असम विधानसभा के चुनावों में मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। असम में 85.46 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य की कुल 126 सीटों के लिये 722 उम्मीदवार मैदान में है। 

                                        कुल सीट : 126                बहुमत : 64 

पार्टी आगे  जीते  कुल
भाजपा+ 93   99
कांग्रेस+ 27   27
अन्य 2   2

 

Read More राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दिया इस्तीफा: ईरान ने किया ख़बरों का खंडन, राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा- ईरानी राष्ट्र एकजुटता और प्रतिरोध के मार्ग से नहीं हटेगा पीछे

  • भाजपा का असम में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होना तय

मतगणना के अब तक प्राप्त रुझानों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज्य में तीसरी बार सत्ता पर काबिज रहना तय प्रतीत हो रहा है। चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 126 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 79 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस 25 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए है। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट एक सीट जीत चुकी है और नौ सीटों पर आगे चल रही है। असम गण परिषद आठ सीटों पर और आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और रायजोर उल दो-दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

Read More डोनाल्ड ट्रंप का दावा : नेतन्याहू, हिज्बुल्ला से बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति, सैनिकों को वापस बुलाने के आदेश

  • असम की अगली पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं मतगणना के रुझान : पांडा

भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा ने असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान पर प्रसन्नता व्यक्त  करते हुए  इसे असम की अगली पीढ़ी और देश के लिए महत्वपूर्ण बताया है। पांडा ने मतगणना रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां कहा, अभी के रुझान असम में भाजपा की जबरदस्त जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। मैं असम की जनता का धन्यवाद करना चाहूँगा। उन्होंने हमारे सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यहाँ की डबल-इंजन सरकार को जो समर्थन दिया है। वह असम के लिए, असम की अगली पीढ़ी के लिए और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Read More आप पार्टी का केंद्र पर तीखा हमला : सौरभ भारद्वाज ने अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली में लगातार हो रहे हादसे लेकिन किसी की जवाबदेही नहीं

  • असम में अब तक के रुझानों में भाजपा काफी आगे

असम विधानसभा चुनावों की मतगणना में अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 79 सीटों और कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीओपीएफ) 10 सीटों पर आगे हैं। असम गण परिषद नौ और अन्य तीन सीटों पर आगे है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना