आईपीएल सट्टा मामला : मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू

आईपीएल सट्टा मामला : मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
पुलिस ने आईपीएल सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक भाजपा नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। अणुनगर में दबिश के दौरान लैपटॉप, मोबाइल, कीपैड फोन, सट्टे की पर्चियां और लाखों के लेनदेन के दस्तावेज बरामद हुए। आरोपियों पर सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील में पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए एक भाजपा नेता सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार अणुनगर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर शांतिलाल सिर्वी के घर से उसे सहित चार लोगों को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक लैपटॉप, चार मोबाइल, दो कीपैड फोन, सट्टे के अंक लिखी पर्चियां तथा लाखों रुपये के हिसाब-किताब से संबंधित दस्तावेज बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग के दौरान...
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ