इसने ने अंतरिक्ष में रचा एक और इतिहास, 2 स्पैडेक्स उपग्रहों को किया सफलतापूर्वक अनडॉक

महत्वाकांक्षी मिशनों के सुचारू संचालन होने का मार्ग प्रशस्त होगा

इसने ने अंतरिक्ष में रचा एक और इतिहास, 2 स्पैडेक्स उपग्रहों को किया सफलतापूर्वक अनडॉक

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और इतिहास रचते हुए गुरुवार को स्पैडेक्स डॉकिंग प्रायोगिक मिशन के अंतर्गत प्रक्षेपित किए गए दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक अनडॉक किया

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और इतिहास रचते हुए गुरुवार को स्पैडेक्स डॉकिंग प्रायोगिक मिशन के अंतर्गत प्रक्षेपित किए गए दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक अनडॉक किया। इसरो ने आज एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि स्पेडेक्स अनडॉकिंग सफल। इस उपलब्धि पर भारत को बधाई!घटनाओं का मुख्य क्रम इस प्रकार रहा: एसडीएक्स-2 का विस्तार सफल रहा; कैप्चर लीवर 3 को योजना के अनुसार छोड़ा गया; एसडीएक्स-2 में कैप्चर लीवर को हटा दिया गया तथा एसडीएक्स-1 और एसडीएक्स-2 में डिकैप्चर कमांड जारी किया गया। अंतत:, सफल अनडॉकिंग! बधाई हो, टीम इसरो!

इस बीच केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस घटना को अविश्वसनीय करार दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निरंतर संरक्षण से उत्साह बढ़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस सफल अनडॉकिंग से भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, चंद्रयान 4 और गगनयान मिशन सहित भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशनों के सुचारू संचालन होने का मार्ग प्रशस्त होगा।

सिंह ने एक्स पर लिखा कि इसरो टीम को बधाई। हर भारतीय के लिए खुशी की बात है। स्पैडेक्स उपग्रहों ने अविश्वसनीय डी-डॉङ्क्षकग को पूरा किया। इससे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, चंद्रयान 4 और गगनयान सहित भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशनों के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र का निरंतर संरक्षण उत्साह को बढ़ाता जा रहा है। 

 

Read More टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला : 2 साल में नहीं किया कोई काम, जनता के पैसे को जश्न में लुटाएंगे

Read More घर बैठे प्रोपर्टी का रजिस्ट्रेशन महंगा : 20 गुना तक दरें बढ़ाई, जेल में बैठे व्यक्ति को केवल 50 रुपए अतिरिक्त फीस पर मिलेगी ये सुविधा

 

Tags:    space

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प