''हम से का भूल हुई जो ये सजा हम को मिली'' एनडीए की जीत के बाद एक्शन मोड में BJP, केंद्रीय मंत्री आर के सिंह समेत 3 बड़े नेता सस्पेंड

बिहार भाजपा की बड़ी कार्रवाई

''हम से का भूल हुई जो ये सजा हम को मिली'' एनडीए की जीत के बाद एक्शन मोड में BJP, केंद्रीय मंत्री आर के सिंह समेत 3 बड़े नेता सस्पेंड
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। चुनाव से पहले उन्होंने नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसे पार्टी ने विरोधी गतिविधि मानते हुए कार्रवाई की।

पटना। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पार्टी अब एक्शन मोड़ नजर आ रही है और पार्टी विरोधियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। 
जानकारी के अनुसार बता दें कि, एनडीए की प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने संगठनात्मक सख्ती दिखाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह सहित तीन वरिष्ठ नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया। पार्टी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, ये कार्रवाई अनुशासनहीनता और लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण की गई है। 

जानकारी के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह आर के सिंह बिहार चुनाव से पहले अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा थे और उन्होंने अपने एक बयान में नीतीश कुमार और सरकार के खिलाफ काफी गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं, आर के सिंह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी हत्यारा बताया था।

आर के सिंह के इस कृत्य के कारण पार्टी की छवि को काफी गहरा धक्का लगा था जिससे आम जनता के बीच पार्टी की छवि भी खराब हुई थी, साथ ही आपको बता दें कि, आर के सिंह साल 2013 में पार्टी में शामिल हुए थे।

 

Read More राहुल गांधी का सीबीएसई पर बड़ा हमला, बोले- शिक्षा को कारोबार बनाना सभी बुराईयों का आधार, कीमत बच्चों को पड़ती है चुकानी 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सेवा, समर्पण और सुशासन को समर्पित...
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज
मस्कट-जयपुर फ्लाइट के समय में बदलाव, अब सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी जयपुर
मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के 5 विकेट झटके, कप्तान गिल और राहुल के शतकों से भारत ने बनाए 8 विकेट पर 564 रन