हिमाचल में भूस्खलन : 4 और लोगों की मौत, 10 जिलों में स्कूल बंद

3 सितंबर से मानसून की गतिविधि थोड़ी कमजोर पड़ सकती है

हिमाचल में भूस्खलन : 4 और लोगों की मौत, 10 जिलों में स्कूल बंद

अधिकारियों ने अगले 24 घंटों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से हुए ताजा भूस्खलन में 3 और लोगों की मौत हो जाने से 20 जून से अब तक राज्य में मानसून जनित हादसों में मृतकों की संख्या बढ़कर 325 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शिमला जिले के जुन्गा में भूस्खलन की एक ताजा घटना में वीरेंद्र कुमार (35) और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे में उनका घर नष्ट हो गया और मवेशी भी मारे गए। हादसे के समय उनकी पत्नी घर से बाहर थी। कोटखाई में एक अन्य घटना में भूस्खलन के मलबे में एक बुजुर्ग महिला कलावती का घर ढह गया, जिसमें दबकर उनकी मौत हो गई। इस आपदा के कारण रोहड़ू के दयार मोली गाँव में चार परिवारों को भूस्खलन के खतरे के कारण सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि अकेले शिमला जिले में दो घर ढह गए, जिसमें पिता-पुत्री सहित तीन लोगों की मौत हो गई। शिमला के रामनगर में भूस्खलन का मलबा एक कार पर गिर गया, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लगातार हो रही बारिश ने बड़े पैमाने पर दैनिक जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने कहा है कि शहर की प्रमुख जलापूर्ति योजना में गाद के स्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए पानी की आपूर्ति रोक दी गयी है। कच्चे जल स्रोतों में गंदलापन बढ़कर 8,000 एनटीयू हो गया है,जिससे केवल दो पंप ही काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है और अब तक 662 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिनमें चंडीगढ़-मनाली चार-लेन जैसे 4 राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल है। शिमला शहर में पहाड़ी खिसकने और पेड़ों के उखड़कर सड़कों पर गिरने से छह से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

राज्य सरकार ने सोमवार को 10 ज़िलों शिमला, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, मंडी, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और कुल्लू उप-मंडलों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया। कुल्लू में मंगलवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। शिमला में शिक्षकों को पढ़ाई में व्यवधान से बचने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दो सितंबर के लिए 4 जिलों मंडी, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट और ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 3 सितंबर से मानसून की गतिविधि थोड़ी कमजोर पड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश की सभी प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कई बाँध अपनी सुरक्षा सीमा पार कर गए हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है। केंद्रीय जल आयोग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के निचले इलाकों में अचानक बाढ़, सतही जलभराव और जलप्लावन की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने अगले 24 घंटों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प