यमुनापार के विकास के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी, यमुनापार क्षेत्र का तेजी से विकास होगा : रेखा

गांधी नगर मार्केट केवल दिल्ली की ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गर्व

यमुनापार के विकास के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी, यमुनापार क्षेत्र का तेजी से विकास होगा : रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार यमुनापार के विकास को लेकर बेहद गंभीर है और अब यमुनापार में तेजी से विकास कार्य होंगे

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार यमुनापार के विकास को लेकर बेहद गंभीर है और अब यमुनापार में तेजी से विकास कार्य होंगे तथा इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। गुप्ता ने यहां गांधी नगर में आयोजित 'वस्त्रिका-2025 कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार यमुनापार क्षेत्र को पूरी ताकत के साथ फिर से दिल्ली के विकास में अग्रिम श्रेणी में हम खड़ा करेगी। उन्होंने वस्त्र उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों, व्यापारियों और उद्यमियों से संवाद किया तथा उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांधी नगर का वस्त्र उद्योग दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में रेडीमेड परिधान आपूर्ति का प्रमुख केंद्र है और दिल्ली सरकार इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। 

 उन्होंने कहा कि अब यमुनापार क्षेत्र का तेजी से विकास होगा और इसमें जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी। यमुनापार के विकास कार्यों के लिए जो भी बजट आवश्यक होगा, उसे सरकार तत्काल स्वीकृत करेगी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली से आग्रह किया कि वे यमुनापार की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों का आकलन तैयार कर भेजें तथा सरकार उसी के अनुसार तुरंत बजट पारित कर देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी नगर मार्केट केवल दिल्ली की ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गर्व है। पिछले 50 वर्षों की इस स्वर्णिम यात्रा में आपने'वोकल फॉर लोकल और 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को साकार किया है।  उन्होंने कहा कि दिल्ली के वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार भारतीय प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग से लेकर क्वालिटी सुधार और वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प