पाकिस्तान में बाढ़ से 822 अरब रुपए का नुकसान : जीडीपी वृद्धि दर में कमी आने की उम्मीद, पानी लंबे समय तक जमा होने से हुआ अधिक नुकसान
पानी तेजी से कम हुआ
आकलन रिपोर्ट जारी करते हुये कहा कि इस बाढ़ के कारण देश में व्यापक नुकसान हुआ है। इससे हुये नुकसान का पता लगाने के लिए विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बाढ़ के कारण लगभग 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के योजना, विकास और विशेष पहल मंत्री अहसान इकबाल ने बाढ़ से हुये नुकसान की प्रारंभिक आकलन रिपोर्ट जारी करते हुये कहा कि इस बाढ़ के कारण देश में व्यापक नुकसान हुआ है। इससे हुये नुकसान का पता लगाने के लिए विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
इकबाल ने कहा कि अभी लगभग 822 अरब रुपए नुकसान का अनुमान है। इसमें कृषि क्षेत्र में लगभग 430 अरब रुपये और बुनियादी ढाँचे में 307 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से देश में लगभग 2,29,000 घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार कुल नुकसान से पाकिस्तान की जीडीपी वृद्धि दर में 0.3 से 0.7 प्रतिशत अंकों की कमी आने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि इस आपदा के कारण लगभग 2,20,000 लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ सकता है। इकबाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी तेजी से कम हुआ, वहाँ नुकसान सीमित रहा, लेकिन जहां पानी लंबे समय तक जमा रहा, वहाँ नुकसान ज्यादा हुआ है।

Comment List