फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत

विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही हुई है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हैं। भूकंप के बाद उठी तीन फुट ऊंची सुनामी लहरों से तटीय क्षेत्रों में दहशत फैल गई। राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर ने राहत एजेंसियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

मनीला। फिलीपींस में सोमवार तड़के 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिससे हुए हादसों में अब तक आठ लोगों की मौत हो गयी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। देश के एक दक्षिणी शहर में कई इमारतें और एक मुख्य संपर्क पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इसके बाद उठी तीन फुट ऊंची सुनामी ने नजदीकी तटीय क्षेत्रों में दहशत फैला दी। अधिकारियों ने बताया कि इस आपदा में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

भूकंप के झटके आने के करीब पांच घंटे बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का खतरा अब काफी हद तक टल गया है।फिलीपीन ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, सुल्तान कुदरत और सारंगनी के फिलीपीन प्रांतों में जमीन पर बने सुनामी निगरानी केंद्रों ने तीन फुट ऊंची लहरें दर्ज कीं। चेतावनी केंद्र ने हालांकि खतरे को काफी हद तक टला हुआ बताया है, लेकिन लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की चेतावनियों पर ध्यान देने का आग्रह किया है, क्योंकि अगले कुछ घंटों तक समुद्र के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

फिलीपींस के अलावा, इंडोनेशिया और मलेशिया के समुद्र में भी हलचल देखी गयी, हालांकि यहां छोटी लहरें दर्ज की गयीं। इस भूकंप ने दक्षिणी फिलीपींस में इमारतों और अवसरंचना को काफी नुकसान पहुंचाया है, हालांकि सुनामी से हुए नुकसान की स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। टेरेसिटो बैकोलकोल ने कहा, “यह एक बड़ा भूकंप है और बड़े नुकसान की आशंका है। सामने आये वीडियो के आधार पर हमने कुछ क्षतिग्रस्त इमारतों को पहले ही देखा है।” भूकंप के तुरंत बाद फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि आपदा राहत बल और एजेंसियां राहत कार्य के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मार्कोस ने कहा, “राष्ट्रीय सरकार पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और हम लोगों को इस संकट में नहीं छोड़ नहीं देंगे।” फिलीपींस समय के अनुसार, सोमवार सुबह सात बजकर 37 मिनट पर आये इस भूकंप के बाद कई और भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिनकी तीव्रता 6.1 तक दर्ज की गयी।

ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, यह भूकंप 6.2 मील की गहराई पर कोटाबाटो ट्रेंच में हुई हलचल के कारण आया। दुनिया के सबसे आपदा-संभावित देशों में से एक, फिलीपींस प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित होने के कारण अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों की चपेट में आता रहता है, जो महासागर के चारों ओर भूकंपीय फॉल्ट्स का एक क्षेत्र है। इसके अलावा, इस द्वीप समूह को हर साल लगभग 20 चक्रवात और उष्णकटिबंधीय तूफानों का सामना करना पड़ता है।

Read More उत्तराखंड में लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त : 3 लोगों की मौत, बोल्डर के नीचे दबे कई पशु

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों के $100 प्रति बैरल पहुंचने से भारतीय शेयर बाजारों...
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब
जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प