खड़गे-राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गजों ने दी डॉ मनमोहन सिंह को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

डॉ. मनमोहन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि

खड़गे-राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गजों ने दी डॉ मनमोहन सिंह को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि (26 दिसंबर) पर उन्हें नमन किया। खड़गे ने उन्हें 'परिवर्तनकारी नेता' बताते हुए देश को आर्थिक समृद्धि की राह दिखाने वाला दूरद्रष्टा बताया।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश के आर्थिक विकास को जो दिशा दी वह भारत की समृद्धि का मजबूत आधार बन गया है।

खड़गे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर डॉ सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर, हम भारत के राष्ट्र निर्माण में उनके अपार योगदान को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। एक परिवर्तनकारी नेता के रूप में, उन्होंने देश के आर्थिक पथ को नया रूप दिया और आर्थिक सुधारों के माध्यम से लाखों लोगों के लिए अवसरों का विस्तार किया तथा लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। अपनी विनम्रता, सत्यनिष्ठा और बुद्धिमत्ता के लिए विख्यात डॉ सिंह ने गरिमा और करुणा के साथ देश का नेतृत्व किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि प्रगति समावेशी बनी रहे और कल्याणकारी लाभ सब जरूरतमंदों तक पहुँचें।

उन्होंने कहा, डॉ मनमोहन सिंह का देश की सभी नागरिकों के लिए अधिकार-आधारित प्रतिमान इसी दृष्टिकोण का प्रमाण है। हमने उनके दृष्टिकोण के तहत एक मजबूत भारत का निर्माण किया। हम एक ऐसे राजनेता को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिनकी ईमानदार सार्वजनिक सेवा और स्थायी सुधारों की विरासत पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेगी। राहुल गांधी ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने भारत को आर्थिक रूप से सशक्त किया। देश के वंचितों और गरीबों के लिए उनके ऐतिहासिक प्रयासों और साहसिक निर्णयों ने भारत को विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी विनम्रता, कर्मठता और ईमानदारी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री एवं रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ मनमोहन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। डॉ सिंह समानता में विश्वास रखने वाले, दृढ़ निश्चयी, साहसी और गरिमापूर्ण व्यक्तित्व की मिसाल थे, जो सच्चे अर्थों में देश की प्रगति के लिए समर्पित रहे। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सबको प्रेरणा देता रहेगा।

Read More चूरू की बेटी ब्यूटी कांटेस्ट 'Elite Miss Rajasthan' में रही सेकंड रनर-अप, जानें गांव से ग्लैमर तक का प्रेरक सफर

Post Comment

Comment List

Latest News

कोहरे की लुका-छुपी, धुंध की चादर में शहर : प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में पारा लगातार छठे दिन जमाव बिंदु पर कोहरे की लुका-छुपी, धुंध की चादर में शहर : प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में पारा लगातार छठे दिन जमाव बिंदु पर
राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। इसके साथ ही शीतलहर और...
भारती नारी से नारायणी’ प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट
राजस्थान में मुख्य नियंत्रक राजस्व प्राधिकरण को लेकर अधिसूचना जारी, प्रशासनिक स्पष्टता और प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम
MLA फंड में कमीशन के आरोप का मामला : तीनों विधायकों ने विधानसभा में पेश किए सबूत, एथिक्स कमेटी करेगी जांच
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपम जलाने के एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा
ग्राहक बन तीन महिलाओं ने उड़ाई चांदी की पायलों की पूरी ट्रे, सीसीटीवी में गैंग की करतूत कैद 
वैश्विक तनाव के चलते ग्लोबल वायदा बाजार में तेजी के असर : सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव