बिहार विधानसभा चुनाव :'एनडीए बड़ी बढ़त के साथ आगे', नतीजों पर शशि थरूर और अखिलेश का बयान, कहा-SIR ने किया खेल

बिहार चुनाव रुझान: NDA बड़ी बढ़त पर, विपक्ष ने दी संयम की सलाह

बिहार विधानसभा चुनाव :'एनडीए बड़ी बढ़त के साथ आगे', नतीजों पर शशि थरूर और अखिलेश का बयान, कहा-SIR ने किया खेल

बिहार विधानसभा 2025 के शुरुआती रुझानों में NDA 200 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शशि थरूर और अखिलेश यादव ने अपील की है कि आधिकारिक नतीजों का इंतजार किया जाए और किसी भी झूठी खबर पर भरोसा न किया जाए।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा 2025 के वोटों की आज सुबह 8 बजे से गिनती जारी है और रूझानों में NDA 200 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महागठबंधन केवल 38 सीटों पर आगे चल रही है। बिहार विधानसभा चुनावों के रूझानों को लेकर कांग्रेस के शशि थरूर और अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि, हम सभी को चुनाव आयोग की ओर से परिणामों की घोषणा का इंतजार करना चाहिए और किसी भी झठी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि, चुनाव में हार जीत कई कारणों पर निर्भर करती है।

हार के कारणों की करनी चाहिए समीक्षा: शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि, हम सबको हार के कारणों की समीक्षा करनी चाहिए और उन कारणों का विस्तार से अध्ययन करना चाहिए जिससे की हमें हार मिली है। इसके आगे सांसद ने कहा कि, हम सबको अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा ताकि आने वाले समय में हम अपनी क्षमता में सुधार कर सके। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी को नसीदत देते हुए कहा कि, चुनावी हार जीत कई मामलों पर निर्भर करती है और हमें अपने प्रदर्शन की समग्रता पर गौर करना चाहिए।

भाजपा दल नहीं छल :अखिलेश यादव

Read More असम में मुख्यमंत्री की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज, कारण नहीं बताया

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा, क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।

Read More भारत-नेपाल मैत्री: पीएम मोदी ने दी बालेन शाह को बधाई, कहा-मिलकर करेंगे दोनों देशों की प्रगति के लिए काम

 

Read More रैपर, मेयर, प्रधानमंत्री : बालेंद्र शाह बने नेपाल के नए पीएम, पढें कैसा रहा नेपाल की राजनीति के शीर्ष तक का पूरा सफर ?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित