ऑपरेशन मदमनीरा : महाकाल की नगरी से दबोचा 25 हजार का इनामी तस्कर, आरोपी 3 साल से था फरार

गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन भी बंद रखता था

ऑपरेशन मदमनीरा : महाकाल की नगरी से दबोचा 25 हजार का इनामी तस्कर, आरोपी 3 साल से था फरार
एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान-मध्यप्रदेश के मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी राकेश (37) को उज्जैन से दबोच लिया। कालसर्प दोष पूजा के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे तस्कर को पुलिस ने श्रद्धालु बनकर घेराबंदी कर पकड़ा। वह 2023 के डोडा पोस्त तस्करी मामले में तीन साल से फरार था।

जयपुर। एएनटीएफ ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ  चलाए जा रहे अभियान के तहत में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय तस्कर को मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान और मध्यप्रदेश में मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का अहम कड़ी माना जा रहा है। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि अभियान के तहत ऑपरेशन मदमनीरा के तहत जोधपुर ग्रामीण जिले के बालेसर थाने में दर्ज 2023 के डोडा पोस्त तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी राकेश (37) निवासी नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।   पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन भी बंद रखता था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कालसर्प दोष की पूजा कराने के लिए उज्जैन आया हुआ है।

इस पर टीम सादे कपड़ों में श्रद्धालुओं के रूप में महाकाल मंदिर और आसपास के मंदिरों में पहुंची। आखिरकार महाकाल मंदिर के पास स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जांच में सामने आया कि राकेश ने 2010 में आईटीआई डिप्लोमा करने के बाद खेती का काम शुरू किया था, लेकिन बाद में मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी। वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश से राजस्थान भेजी जा रही बड़ी खेप से जुड़े मामले में उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत