विपक्ष की एकजुटता मजबूत : AAP के बाद अब कांग्रेस भी वांगचुक के साथ, व्यापक हो रहा आंदोलन

लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए

विपक्ष की एकजुटता मजबूत : AAP के बाद अब कांग्रेस भी वांगचुक के साथ, व्यापक हो रहा आंदोलन
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन को विपक्ष का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने धरना स्थल पहुंचकर वांगचुक का हालचाल जाना और उनकी मांगों का समर्थन किया। खेड़ा ने केंद्र से संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की। इससे पहले AAP और सपा भी आंदोलन के समर्थन में उतर चुके हैं।

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन को विपक्षी दलों के समर्थन के बीच शुक्रवार को कांग्रेस की तरफ से संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा भी उनसे मिलने पहुंचे। खेड़ा ने आज सुबह धरना स्थल पर पहुंचकर वांगचुक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनसे विचार-विमर्श कर उन्हें समर्थन किया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार खेड़ा ने वांगचुक का हालचाल जाना और कहा कि लद्दाख के लोगों की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर सकारात्मक पहल करते हुए संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया।

सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर हैं। उनकी प्रमुख मांगों में लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत संरक्षण, स्थानीय लोगों के भूमि और रोजगार अधिकारों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र के लिए प्रभावी लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना शामिल है। इससे पहले आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी वांगचुक से मिलकर उनके आंदोलन के प्रति समर्थन जता चुके हैं। कांग्रेस के इस कदम के साथ ही वांगचुक के आंदोलन को विपक्षी दलों का समर्थन और व्यापक होता दिखाई दे रहा है।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में बेरोजगारी-भर्ती अनियमितताओं पर राजद का लोकभवन मार्च : तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन बिहार में बेरोजगारी-भर्ती अनियमितताओं पर राजद का लोकभवन मार्च : तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन
प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बेरोजगारी और छात्र आंदोलनों में पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजद ने लोकभवन मार्च निकाला।...
कांग्रेस ने युवाओं को जोड़ने के लिए पंचायत टास्क फोर्स का किया गठन, युवाओं को चिन्हित कर करेगी प्रशिक्षित
राजस्थान में सूखे की दस्तक! गहलोत बोले- पदमपुर-घड़साना की तस्वीरें पूरे प्रदेश के लिए चेतावनी
खड़गे पर टिप्पणी से गरमाई सियासत : कांग्रेस का BJP पर हमला, खेड़ो बोले- दलित नेता को अपमानित करने वाली सोच बेनकाब
रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सौगात, 2 दिन तक बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा
उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान