गोशामहल में 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का ओवैसी का आरोप, फॉर्म-7 की जांच की मांग

बीएलओ की सतर्कता की सराहना

गोशामहल में 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का ओवैसी का आरोप, फॉर्म-7 की जांच की मांग
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि हैदराबाद के गोशामहल क्षेत्र में भरे हुए 'फॉर्म 7' का इस्तेमाल कर 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की गई। ओवैसी ने चुनाव आयोग से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि गोशामहल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 28 पर पहले से भरे हुए 'फॉर्म 7' के ज़रिए 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की गयी।

ओवैसी ने हैदराबाद में मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि इन फ़ॉर्म पर एक ऐसे व्यक्ति का नाम और फ़ोन नंबर था जिसे उन्होंने भाजपा समर्थक बताया है। इसके साथ ही जिन 122 मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की गयी, वे सभी मुस्लिम समुदाय से थे। उन्होंने कहा कि इनमें से कई मतदाता 2002 से ही मतदाता सूची में शामिल हैं और हाल ही में जारी मसौदा सूची में भी उनके नाम मौजूद हैं।

उन्होंने इन पहले से भरे हुए फ़ॉर्म के स्रोत और उन्हें मंज़ूरी देने वालों की जांच करने और ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने फ़ॉर्म लेने से इनकार करने वाले बूथ स्तरीय अधिकारी की सराहना की और कहा कि एमआईएमआईएम का एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर तेलंगाना के चुनाव अधिकारियों से मुलाक़ात करेगा। ओवैसी ने चुनाव आयोग और तेलंगाना सरकार से अपील की कि वे योग्य मतदाताओं के नाम ग़लत तरीक़े से हटाये जाने से रोकें और गोशामहल मामले की जांच करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोशामहल में 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का ओवैसी का आरोप, फॉर्म-7 की जांच की मांग गोशामहल में 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का ओवैसी का आरोप, फॉर्म-7 की जांच की मांग
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि हैदराबाद के गोशामहल क्षेत्र में भरे हुए 'फॉर्म 7' का इस्तेमाल कर...
रोडवेज बसों के निरीक्षण के लिए सख्त आदेश, मुख्य प्रबंधकों को रोज करनी होगी जांच
फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ?
तिल-जल से तर्पण भी श्राद्ध का विकल्प, गाय को चारा खिलाने का भी विधान
राज्य युद्ध पुस्तक होगी अपडेट, काउंटर-ड्रोन तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा
कोटा मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल