पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा-उनका बलिदान देश को प्रेरणा देता रहेगा

पुलवामा शहीदों को नमन

पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा-उनका बलिदान देश को प्रेरणा देता रहेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा हमले की बरसी पर 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान और अटूट साहस हर भारतीय को सदैव देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के  40 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका बलिदान देश को प्रेरणा देता रहेगा। 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक पर लिखा, 2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान गंवाने वाले बहादुर हीरो को नमन। देश के प्रति उनकी भक्ति, संकल्प और सेवा हमेशा हमारी सामूहिक चेतना में अंकित रहेगी। हर भारतीय उनके लगातार साहस से ताकत पाता है।

गौरतवब है कि, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी, 2019 का हमला हाल के इतिहास में भारतीय सुरक्षा बलों पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक है। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दिया था, जिसके कारण 40 जवान मारे गए और कई अन्य घायल हुए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। 

इस घटना से पूरे देश में दुख और गुस्सा फैल गया था, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। प्रधानमंत्री का संदेश पूरे भारत में फैली इस भावना को दर्शाता है कि पुलवामा के पीड़तिों की हिम्मत और बलिदान हमेशा फर्क़ा और देशभक्ति की निशानी रहेगा।

Read More इजरायल के हमलों से दहला ईरान : धमाकों की सुनी आवाजें, खामेनेई के कार्यालय के पास भी हमला

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका