पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को आधिकारिक भाषा बनाने का अनुरोध

पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मेट्रो ट्रेन में सफर किया। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के विकास और प्रगति के लिए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मिलकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया और कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के कारण वह एक मुख्यमंत्री और किसी राज्य की अपेक्षाओं को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय मैदान में 13,000 करोड़ रुपये की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के उद्घाटन और नयी परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में मंच पर मुख्यमंत्री विजय की मौजूदगी के बीच श्री मोदी ने कहा, जोसेफ विजय के साथ मिलकर और एक साथ काम करते हुए हम तमिलनाडु के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह पहला अवसर है, जब मोदी उनके साथ किसी आधिकारिक कार्यक्रम में मंच साझा कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने इन विकास परियोजनाओं के शुभारंभ को तमिलनाडु के लिए एक ऐतिहासिक दिन करार दिया। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए मोदी ने कहा, एक मुख्यमंत्री के रूप में, मैं अच्छी तरह जानता हूं कि किसी राज्य की क्या अपेक्षाएं होती हैं और प्रधानमंत्री के रूप में देश की प्रगति हमेशा मेरे दिल के केंद्र में रही है। उन्होंने कहा, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मैंने करुणानिधि और जयललिता के साथ संवाद किया। फिर प्रधानमंत्री के रूप में जयललिता, ओ. पन्नीरसेल्वम, एडप्पाडी के. पलानीस्वामी और एम.के. स्टालिन के साथ काम किया। उन्होंने कहा, सरकारें बदली हैं, लेकिन तमिलनाडु का विकास अपरिवर्तित रहा है।

सार्वजनिक सेवा में अपने 25 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने कहा, आप सभी (जनता) के प्यार और समर्थन से, मैंने लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए देश के लोगों को प्रथम मानने के प्रकाश-पुंज और सहकारी संघवाद के माध्यम से, देश की प्रगति को अपने दिल में रखते हुए 25 वर्ष की सेवा पूरी की है। उन्होंने कहा कि उनका दृष्टिकोण राज्यों को मजबूत बनाकर देश को एक 'पावरहाउस' बनाना है और विनिर्माण केंद्र के रूप में तमिलनाडु देश के विकास का एक प्रमुख इंजन बना हुआ है। श्री मोदी ने कहा, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 18 प्रतिशत और रक्षा निर्यात 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने उपनगरीय पूनमल्ली तक विस्तारित मेट्रो रेल सेवा के उद्घाटन सफर के दौरान मुख्यमंत्री विजय के साथ यात्रा की। उन्होंने शहरीकरण के इंजन के रूप में बेहतर सार्वजनिक परिवहन के महत्व को बताया। मोदी ने कहा, तमिलनाडु का शहरी विकास एक प्राथमिकता है। यह कोई चुनौती नहीं, बल्कि एक अवसर है, जिसकी रीढ़ सार्वजनिक परिवहन है। 2014 में केवल पांच शहरों में 250 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो रेल सेवा थी, लेकिन आज देश के 25 शहरों में 1,100 किलोमीटर से अधिक नेटवर्क पर मेट्रो चल रही है, जो आगे और बढ़ रही है तथा लोगों की आवाजाही को तेज एवं सुगम बना रही है।

Read More राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को टिकट

कार्यक्रम में विजय ने प्रधानमंत्री से मद्रास उच्च न्यायालय की आधिकारिक भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने वाले तमिलनाडु विधानसभा के प्रस्ताव को शीघ्र राष्ट्रपति की स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कोयंबटूर और मदुरै के लिए मेट्रो रेल परियोजना को अस्वीकार करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने और राष्ट्रीय राजमार्गों के छह-लेन चौड़ीकरण के कार्यों को शीघ्र मंजूरी देकर पूरा करने की मांग की। विजय ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन की एक नई संस्कृति की शुरुआत कर रही है।

Read More आमेर महल में बंद रहेगी हाथी सफारी, जानें क्या है कारण

Post Comment

Comment List

Latest News

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 21 वर्षीय छात्र का शव एक निजी पीजी आवास में पंखे...
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार
जयपुर में कबाड़ गोदाम में आग से मची दहशत, लाखों का सामान जलने की आशंका