पीएम मोदी ने ईद और नवरोज की देशवासियों को दी शुभकामनाएं, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, सछ्वाव और खुशहाली पर दिया जोर
त्योहारों की सौगात: पीएम मोदी ने दी ईद और नवरोज की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को ईद-उल-फितर और नवरोज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। पीएम ने इन त्योहारों को खुशहाली और नई आशाओं का प्रतीक बताया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-फितर और नवरोज के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में प्रधानमंत्री ने ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सभी के बीच भाईचारा और सछ्वाव को बढ़ावा देगा। उन्होंने सभी की खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की और संदेश का समापन ईद मुबारक के साथ किया।
पारसी समुदाय द्वारा नव वर्ष के रूप में मनाए जाने वाले नवरोज के अवसर पर एक अलग संदेश में पीएम मोदी ने इसे एक विशेष अवसर बताया और समृद्धि और आनंद से भरे वर्षÞ की कामना की। उन्होंने लोगों के स्वस्थ रहने और उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति की भी कामना व्यक्त की और अपने संदेश का समापन नवरोज मुबारक के साथ किया।
प्रधानमंत्री मोदी की ये शुभकामनाएं ऐसे समय में आई हैं जब भारत और दुनिया भर के समुदाय इन त्योहारों को मना रहे हैं, जो नवीनीकरण, कृतज्ञता और सामाजिक सछ्वाव का प्रतीक हैं।

Comment List