महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के समीप किया विरोध प्रदर्शन, महिलाओं के मुद्दे पर गंभीर नहीं होने का लगाया आरोप 

कांग्रेस का प्रहार: महिला आरक्षण पर भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के समीप किया विरोध प्रदर्शन, महिलाओं के मुद्दे पर गंभीर नहीं होने का लगाया आरोप 

महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के समीप जोरदार प्रदर्शन किया। जयराम रमेश और दीपेंद्र हुड्डा जैसे नेताओं ने केंद्र पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। विपक्ष का कहना है कि सरकार आरक्षण को परिसीमन से जोड़कर देरी कर रही है, जो महिलाओं के साथ सरासर धोखा है।

नई दिल्ली। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के समीप जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए और केंद्र सरकार पर महिलाओं के मुद्दे पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में जयराम रमेश, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, देवेंद्र यादव, अलका लांबा समेत कई सांसद और नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "बीजेपी ने जिस तरह महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश की है, उससे उनकी महिला विरोधी मानसिकता साफ झलकती है। उनका असली उद्देश्य महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन लागू करना था। कांग्रेस पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक देश में महिला आरक्षण लागू नहीं हो जाता।"

वहीं कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "2014 से नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन 2026 तक महिलाओं के साथ केवल धोखा हुआ है। सरकार महिला आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं है। बीजेपी और प्रधानमंत्री केवल यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे महिलाओं के पक्ष में हैं, जबकि हकीकत इसके उलट है।" ग़ौरतलब है कि महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर राजनीति तेज है सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सेंट्रल जेल में RAC जवान ने की आत्महत्या : सर्विस राइफल से मारी गोली, ड्यूटी के दौरान कर रहा था आराम जयपुर सेंट्रल जेल में RAC जवान ने की आत्महत्या : सर्विस राइफल से मारी गोली, ड्यूटी के दौरान कर रहा था आराम
जयपुर सेंट्रल जेल में तैनात RAC जवान गिरधारी ने रविवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्मआत्महत्या...
बातचीत के बावजूद ईरानी सशस्त्र बल पूरी तरह से युद्ध के लिए तैयार : संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: नामी ब्रांडों के नकली इंजन ऑयल बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 700 लीटर नकली इंजन ऑयल बरामद 
पुष्कर घाटी में बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर बस घाटी में गिरी, दो महिलाओं की मौत, अन्य 43 घायल
महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज : कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के समीप किया प्रदर्शन, कहा- महिला आरक्षण लागू नहीं होने तक शांत नहीं रहेगी कांग्रेस
Assembly Election: तमिलनाडु में अमित शाह और राजनाथ सिंह का रोड शो, चुनावी हलचल तेज, सत्तारूढ़ द्रमुक पर लगाया परिवारवाद की राजनीति का आरोप 
माइंस विभाग ने शुरू की राजस्व लक्ष्य संग्रहण की कवायद : अधिकारियों को राजस्व वसूली के स्रोतों पर फोकस करने के निर्देश, बंद पड़ी खानों में खनन कार्य की करें कवायद