राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगायी पुण्य की डुबकी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी संगम में पुण्य किया स्नान

हाथ से मां गंगा को पुष्प और नारियल अर्पित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगायी पुण्य की डुबकी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी संगम में पुण्य किया स्नान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ 2025 के अवसर पर सोमवार पूर्वान्ह गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन त्रिवेणी पर आस्था की डुबकी लगायी और राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना की

प्रयागराज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ 2025 के अवसर पर पूर्वान्ह गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन त्रिवेणी पर आस्था की डुबकी लगाईै और राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना की। मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाने से पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जेटी पर कलरव कर रहे साइबेरियन पक्षियों को दाना चुगाया। उसके बाद वह संगम में उतर कर आचमन किया और सूर्य को अघ्र्य दिया और पवित्र जल को मस्तक से लगाया। उसके बाद उन्होंने अपने हाथ से मां गंगा को पुष्प और नारियल अर्पित किया।

स्नान के बाद तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति से जेटी पर ही पूजन कराया। राष्ट्रपति ने पूजा के समय गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी संगम में पुण्य स्नान किया। उन्होंने भी संगम में पुष्प अर्पित किया। राष्ट्रपति का संगम स्नान के बाद अक्षय वट और लेटे हनुमान जी के दर्शन आदि का भी कार्यक्रम है

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई