UP में Gen Alpha का प्रोटेस्ट मोड ON! बारिश में सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे, गड्ढों को लेकर किया प्रदर्शन

तीन किलोमीटर लंबा रास्ता गड्ढों और जलभराव से बदहाल

UP में Gen Alpha का प्रोटेस्ट मोड ON! बारिश में सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे, गड्ढों को लेकर किया प्रदर्शन
महोबा में खराब सड़क और जलभराव से परेशान स्कूली बच्चों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे करीब तीन घंटे जाम रखा। बारिश में छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे। बच्चों ने तीन किमी लंबे बदहाल मार्ग, ओवरलोड ट्रकों और गंदे पानी की समस्या बताई। कई हादसों के बावजूद सुनवाई न होने पर उन्होंने हाईवे बंद किया। तहसीलदार के आश्वासन पर जाम खुला।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महोबा में खराब सड़क और जलभराव से परेशान स्कूली बच्चों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया। बच्चों ने बारिश के बीच करीब 3 घंटे तक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बच्चों ने आरोप लगाया कि करीब तीन किलोमीटर लंबा रास्ता गड्ढों और जलभराव से बदहाल है।

छात्रों का कहना है कि सड़क पर दाल मिलों के ओवरलोडेड ट्रकों की आवाजाही और गंदा पानी बहने से रास्ता और खराब हो गया है। कई बार ई-रिक्शा और ऑटो पलटने से बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं। शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर छात्रों ने लकड़ी-पत्थर रखकर हाईवे बंद कर दिया।

आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी बच्चों के साथ अभद्रता की और बल प्रयोग की धमकी दी। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। बाद में तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका।

Tags: children

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने निहारी गुलाबी नगरी की विरासत, हवामहल से आमेर तक किया भ्रमण ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने निहारी गुलाबी नगरी की विरासत, हवामहल से आमेर तक किया भ्रमण
ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर राजस्थान की कला, संस्कृति और स्थापत्य विरासत...
पहले लोन की डिटेल बताई, फिर खाते खाली करने का खेल! 3 ग्राहकों से की 86 हजार की ठगी
घरेलू शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 628 अंक उछला, निफ्टी भी 153 अंक मजबूत होकर हरे निशान में बंद
ट्रंप के ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- अमेरिका को मिलेगी और बड़ी हार, बढ़ेगा विरोध 
टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को लेकर स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी के निर्देश
एसजेडसी बैठक से पहले अमित शाह ने की सीएम विजय से मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
राजस्थान नगर निकाय चुनाव: शिथिलता प्रकरण सीधे आयोग को न भेजें, मुख्य सचिव के अनुमोदन के बाद ही भेजने के निर्देश