पंजाब कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग

चंडीगढ़ में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव

पंजाब कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव कर ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस की ओर से आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ स्थित भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) कार्यालय की ओर विरोध मार्च निकालेंगे।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राजस्थान में मौजूद होने के कारण आज के प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की जाएगी।

कांग्रेस की मांग है कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनाव संबंधी मुद्दों को लेकर वे लगातार अपनी आपत्तियां उठा रहे हैं और इसी के तहत आज विरोध मार्च निकाला जा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बने मेयर, कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी को 6 मतों से हराया जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बने मेयर, कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी को 6 मतों से हराया
सूर्यनगरी की निकाय राजनीति में भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए महापौर पद पर कब्जा जमा लिया। वार्ड 82 के...
‘मिशन जागृति’ अभियान : जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 जगह दबिश, 18 तस्कर गिरफ्तार
युवाओं ने बीजेपी को नकारा, खेड़ा बोले- भाजपा-आरएसएस युवा वोटरों को मतदाता सूची से बाहर रखने की कर रही साजिश
युवा की आवाज : सफाई तो ठीक है साहब...अब स्टूडेन्ट की भी सुनिए!
असर खबर का : रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा
जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा: उमर अब्दुल्ला ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव किया पेश, बोले- सरकार किसी अधूरे इंतजाम से समझौता नहीं करेगी
ट्रंप के दौर में बढ़ा कनाडा-अमेरिका तनाव, पीएम कार्नी ने सैन्य कार्रवाई की संभावना पर तैयारी की बात कही