राहुल गांधी ने पटना गोलीकांड के घायल छात्रों से की मुलाकात, पूछा- टूटे सपने और हड्डियां क्या सरकार लौटा सकती है?

हक मांगने वाले युवाओं पर चलाई गईं गोलियां

राहुल गांधी ने पटना गोलीकांड के घायल छात्रों से की मुलाकात, पूछा- टूटे सपने और हड्डियां क्या सरकार लौटा सकती है?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए छात्रों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हक मांगने वाले निर्दोष युवाओं पर गोलियां चलाई गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार इन छात्रों के टूटे सपने वापस लौटा सकती है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पटना में पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से घायल छात्रों से मुलाकात कर उनकी आपबीती सुनी और सरकार से पूछा कि इनके टूटे सपने लौटाये जा सकते हैं। राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर छात्रों से मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए कहा कि एक छात्र के पैर की हड्डी एके-47 की गोली से टूट गई। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का उसका सपना भी उसी के साथ चला गया। दो अन्य छात्र भी थे जिनके कंधों को गोली चीरती हुई निकल गई थी।

उन्होंने कहा कि ये अपराधी नहीं बल्कि गरीब घरों के वे बच्चे थे जो अपने परिवार के सपने लेकर पढ़ने निकले थे। किसी को अच्छी नौकरी चाहिए थी तो कोई घर के हालात बदलना चाहता था। ये छात्र सरकार से सिर्फ 'शिक्षा, रोजगार और जवाबदेही' की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी ने भावुक होकर कहा, "गोली के घाव भर जाएंगे, पर जो डर इन बच्चों के भीतर बैठ गया है, उसका इलाज किस अस्पताल में होता है।"

उन्होंने ने बिहार के मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा, "इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी। क्या इनका टूटा हुआ सपना आप लौटा सकते हैं।" इस पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें घायल छात्र उन्हें अपने साथ हुई पुलिस कार्रवाई और गोली लगने के बाद की पीड़ा बताते हुए नजर आ रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार