मणिपुर को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर वार, कहा- लोग आज भी हिंसा की कीमत चुका रहे हैं, हजारों परिवार हुए तबाह

मणिपुर हिंसा पर गरमाई सियासत

मणिपुर को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर वार, कहा- लोग आज भी हिंसा की कीमत चुका रहे हैं, हजारों परिवार हुए तबाह
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य वर्षों से हिंसा और नफरत की आग में जल रहा है। उन्होंने सरकार पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि मणिपुर में शांति, न्याय और एकता बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि राज्य वर्षों से हिंसा और नफरत की आग में जल रहा है लेकिन केंद्र सरकार इस संकट के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मणिपुर वर्षों से जल रहा है और एक बार फिर नफरत तथा हिंसा की आग में 20 घर जलकर राख हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि दो सरकारों और राष्ट्रपति शासन के बावजूद राज्य में संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और अनगिनत परिवार उजड़ चुके हैं। मणिपुर जिस असहनीय पीड़ा से गुजर रहा है उसकी कल्पना करना भी कठिन है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस स्थिति के लिए केंद्र सरकार की विभाजनकारी विचारधारा जिम्मेदार है और सरकार लोगों को धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र और पहचान के आधार पर बांटती है। उन्होंने कहा "मणिपुर बेहतर का हकदार है और इसके लिए 'भारत जोड़ना' ही एकमात्र रास्ता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई