National News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... किसानों के साथ एकजुटता दिखाने जंतर-मंतर पहुंचे विपक्ष के नेता, बोले- सरकार को वापस लेने चाहिए तीनों कानून
Published On
By Administrator
कांग्रेस तथा कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद से चलकर शुक्रवार को जंतर-मंतर पर आयोजित किसान संसद में हिस्सा लिया और किसानों के साथ उनकी मांगों के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों के हित में नहीं हैं, इसलिए इन तीनों कानूनों को सरकार को वापस लेना चाहिए। जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, सांबा में हथियार बरामद
Published On
By Administrator
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। उधर सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से सेना के जवानों ने कुछ हथियार बरामद किए हैं। आशंका है कि इन हथियारों को ड्रोन से गिराया गया। मोदी सरकार ने बदला खेल रत्न पुरस्कार का नाम, अब मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड
Published On
By Administrator
केंद्र की मोदी सरकार ने प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया है। पहले यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप की 24 हजार करोड़ की डील को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन के पक्ष में सुनाया फैसला
Published On
By Administrator
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप की बहुचर्चित डील मामले में अमेजन के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिसके बाद रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप की करीब 24 हजार करोड़ की डील पर रोक लग गई है। देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले: 24 घंटे में आए 44,643 नए संक्रमित, 464 लोगों की गई जान
Published On
By Administrator
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 44,643 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 18 लाख 56 हजार 777 हो गया है। बीजेपी का विपक्षी पार्टियों पर हमला, कहा- मनमानी और प्रपंच के कारण संसद को 130 करोड़ रुपए का नुकसान
Published On
By Administrator
भाजपा ने संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने के लिए विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए गुरुवार को कहा कि अहंकार एवं प्रपंच में डूबे विपक्ष की मनमानी और लोकतंत्र के अपमान किए जाने के कारण सरकारी खजाने को 130 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इससे पता चलता है कि उनके दिलोदिमाग में राष्ट्रीय हित का कोई स्थान नहीं है। पेगासस जासूसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- मीडिया रिपोर्ट्स सही हैं तो आरोप काफी गंभीर
Published On
By Administrator
सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी मामले में याचिकाओं की प्रतियां केंद्र सरकार को सौंपने का निर्देश देते हुए गुरुवार को कहा कि यदि मीडिया में आई खबरें सही हैं, तो आरोप काफी गंभीर हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगले मंगलवार की तारीख मुकर्रर की, लेकिन केंद्र सरकार को कोई औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया। हॉकी टीम की जीत पर भारत में जश्न, प्रधानमंत्री मोदी बोले- प्रफुल्लित भारत, प्रेरित भारत, गर्वित भारत
Published On
By Administrator
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत को चार दशक के बाद हॉकी में मेडल मिला है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता है। हॉकी में इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है और हर कोई टीम इंडिया को बधाई दे रहा है। देश में कोरोना: 24 घंटे में आए 42,982 नए संक्रमित, 533 लोगों की मौत, 41,726 मरीज हुए स्वस्थ
Published On
By Administrator
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 42,982 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 533 लोगों की मौत दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 42,982 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 18 लाख 12 हजार 114 हो गया है। बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मिले CM केजरीवाल, बोले- मजिस्ट्रियल जांच के देंगे आदेश
Published On
By Administrator
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओल्ड नांगल एरिया में 9 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या का मामला गर्माता जा रहा है। बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि हम मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देंगे। दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील कोर्ट में लगाएगी ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। दिल्ली में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से राहुल गांधी ने की मुलाकात, कहा- न्याय मिलने तक उनके साथ खड़ा रहूंगा
Published On
By Administrator
राष्ट्रीय राजधानी के नागल क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक राहुल गांधी उनके साथ खड़ा है और एक इंच पीछे नहीं हटेगा। देश में कोरोना: 24 घंटे में आए 42,625 नए केस, 562 लोगों की मौत, केरल में 7,902 बढ़े एक्टिव केस
Published On
By Administrator
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में 5,395 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 562 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 42,625 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 17 लाख 69 हजार 132 हो गया है। 