राजधानी में नागरिकों को तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का संकल्प : रेखा गुप्ता

फायर बेड़े में 20 मोटरबाइक और 26 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल्स शामिल

राजधानी में नागरिकों को तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का संकल्प : रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर में गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन किया और दिल्ली फायर सर्विस बेड़े में 20 फायर रिस्पॉन्स मोटरबाइक व 26 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल्स को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि संकरी गलियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाया जा रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेख्ना गुप्ता ने बुधवार को कहा कि राजधानी के प्रत्येक नागरिक को आपात स्थिति में तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना उनकी सरकार का संकल्प है। सीएम रेखा गुप्ता ने आज मालवीय नगर क्षेत्र में गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली फायर सर्विस के बेड़े में 20 फायर रिस्पॉन्स मोटरबाइक और 26 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल्स को शामिल कर, हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

उन्होंने कहा कि बदलते समय और दिल्ली की बढ़ती आबादी के साथ फायर सेफ्टी व्यवस्था को भी आधुनिक तकनीक, बेहतर संसाधनों और तेज प्रतिक्रिया क्षमता से लैस करना आवश्यक है। इसी दिशा में दिल्ली फायर सर्विस की क्षमताओं को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' का मूल उद्देश्य दिल्लीवासियों के जीवन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद बनाना है। फायर सेफ्टी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास इसी व्यापक संकल्प का हिस्सा हैं। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तेज प्रतिक्रिया क्षमता, रणनीतिक तैनाती और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से दिल्ली की आपातकालीन सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस फायर सर्विस केवल आग लगने की घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न प्रकार की आपात स्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती है। इसलिए सरकार का प्रयास है कि दिल्ली फायर सर्विस को आधुनिक तकनीक, बेहतर मोबिलिटी और पर्याप्त संसाधनों से लगातार सशक्त किया जाए। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि दिल्ली के किसी भी हिस्से में आपात स्थिति उत्पन्न होने पर मदद कम से कम समय में नागरिकों तक पहुंचे। नये फायर स्टेशन और त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों की तैनाती इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, घनी आबादी, संकरी सड़कों और बढ़ते यातायात के कारण अग्निशमन सेवाओं के सामने नयी चुनौतियां हैं। ऐसे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप मजबूत करना जरूरी है। सरकार जहां जैसी आवश्यकता है, वहां उसी के अनुरूप संसाधन उपलब्ध करा रही है। बड़े फायर टेंडरों के साथ संकरी गलियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लिए क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल्स और फायर रिस्पॉन्स मोटरसाइकिलों की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।

Read More जयपुर निकाय हार के बाद कांग्रेस में बगावत, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के खिलाफ दिल्ली कूच

उन्होंने कहा कि दिल्ली फायर सर्विस के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आधुनिक वायरलेस नेटवर्क, कमांड सेंटर, नए वाहनों और अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए अग्निशमन सेवा की प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ायी जा रही है। दिल्ली को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज प्रतिक्रिया व्यवस्था और सक्षम अग्निशमन बल को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

Read More खड़गे ने केंद्र पर उठाया सवाल, विपक्ष पर ईडी-सीबीआई और जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली क्यों ?

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी
घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की आज, 30 सितंबर अंतिम तिथि है। ई-केवाईसी लंबित रहने पर 1 अक्टूबर...
इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय
राजधानी में नागरिकों को तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का संकल्प : रेखा गुप्ता
17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या : घर के बाहर थे परिजन, जानें पूरा मामला
11 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, 9 दिनों में नौ स्वरूपों की पूजा
विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर ने मनाई अपनी जीवंत विरासत, “जनता के लिए पर्यटन, भविष्य के लिए विरासत”
यात्री वाहनों के लिए कैफे-3 अधिसूचना का वाहन उद्योग ने किया स्वागत, ईंधन खपत में कमी के साथ नई तकनीकों और निवेश को मिलेगा बढ़ावा