संजीव शर्मा फिर से कांग्रेस में शामिल : मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, केसी वेणुगोपाल और बघेल की मौजूदगी में की वापसी 

नेताओं से संपर्क साध रहे हैं

संजीव शर्मा फिर से कांग्रेस में शामिल : मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, केसी वेणुगोपाल और बघेल की मौजूदगी में की वापसी 

संजीव शर्मा (बिट्टू) ने कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में वापसी की है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बिट्टू को पंजाब कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी।

नई दिल्ली। पटियाला से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महापौर संजीव शर्मा (बिट्टू) यहां फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। संजीव शर्मा पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये थे। भाजपा ने उन्हें पटियाला जिले का पार्टी प्रधान नियुक्त किया था। अब उन्होंने फिर से कांग्रेस पार्टी में वापसी की है। 

संजीव शर्मा (बिट्टू) ने कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में वापसी की है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बिट्टू को पंजाब कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल लगातार पंजाब में सक्रिय हैं और नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प