असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला

कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा

असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर कथित पथराव के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर हमले का आरोप लगाया, वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा बताया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कथित पथराव की घटना सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज घटना को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए इसके पीछे गुटीय राजनीति की आशंका जताई है।

भूपेश बघेल सोमवार को नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के सिलसिले में असम में थे। समागुड़ी के बरमा इलाके में चुनावी सभा के लिए जा रहे कांग्रेस नेताओं के काफिले के सामने कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और 'गो बैक' के नारे लगाए। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया और काफिले में शामिल वाहनों पर पत्थर तथा बोतलें फेंके जाने की घटना सामने आई।

काफिले में पूर्व सीएम बघेल के साथ असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, धुबरी सांसद रकीबुल हुसैन और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा समेत अन्य नेता मौजूद थे। घटना में कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा और एक कार का सामने का शीशा टूट गया। कांग्रेस की ओर से नेताओं के सुरक्षित होने की जानकारी दी गई है।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सुरक्षाबलों पर भी पथराव किए जाने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा घेरे में वहां से निकाला गया।

Read More जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में भाजपा और कांग्रेस खोलेंगी पत्ते, प्रदेश में 618 स्थानों पर चल रही बाड़ाबंदी 

गोगोई ने घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस वाहन में वह और बघेल सवार थे, उस पर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं। उनका कहना था कि पुलिस से पहले ही भीड़ को नियंत्रित करने का अनुरोध किया गया था, इसके बावजूद स्थिति बिगड़ने दी गई। कांग्रेस ने घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पथराव की शुरुआत किस ओर से हुई और हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Read More पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया

इस बीच रायपुर में घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कहा, "भूपेश बघेल पर हमला उनके बीच गुटीय राजनीति का परिणाम भी हो सकता है... लेकिन इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराना निंदनीय है... पंजाब में भी कांग्रेस को लोग परेशान थे, उनके खिलाफ बैनर लगाया गया था..." गौरतलब है कि, नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए छह अक्टूबर को मतदान और नौ अक्टूबर को मतगणना होनी है। कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को प्रत्याशी बनाया है।

Read More नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत
कोटा-बारां रोड, बोरखेड़ा व रेलवे ब्रिज समेत अन्य मार्गों पर गड्ढे भरने का काम जारी।
सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सरकार ने जारी किया नया नियम
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को तलब: हवाई हमलों पर जताया विरोध, 3 स्थानिय नागरिकों की मौत
एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल