रूस से तेल आयात बंद करें नाटो देश : ट्रंप ने चीन पर 50 से 100% तक आयात शुल्क लगाने का किया आह्वान, कहा- मेरी कोशिश युद्ध में मर रहे लोगों को बचाना 

मैं प्रतिबंध लगाने को तैयार, आप बताएं : ट्रंप

रूस से तेल आयात बंद करें नाटो देश : ट्रंप ने चीन पर 50 से 100% तक आयात शुल्क लगाने का किया आह्वान, कहा- मेरी कोशिश युद्ध में मर रहे लोगों को बचाना 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों से रूस से कच्चे तेल का आयात बंद करने और चीन पर 50 से 100% तक आयात शुल्क लगाने का आह्वान किया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों से रूस से कच्चे तेल का आयात बंद करने और चीन पर 50 से 100% तक आयात शुल्क लगाने का आह्वान किया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर शनिवार को नाटो देशों को लिखे एक पत्र को सार्वजनिक किया है। इसमें नाटो पर रूस के खिलाफ जीतने के लिए अपनी पूरी प्रतिबद्धता न दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि कुछ देशों का रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखना ‘स्तब्धकारी’ है। उन्होंने सभी नाटो देशों के तैयार होने के बाद रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की भी बात कही है। 

मैं प्रतिबंध लगाने को तैयार, आप बताएं
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस से तेल खरीद जारी रखने से उसके साथ ‘आपकी सौदेबाजी की क्षमता’ प्रभावित होती है। वह रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं और नाटो देश जब इसके लिए तैयार हों तो बता दें। इसके अलावा नाटो देशों को एक समूह के रूप में चीन पर 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाना चाहिये जिसे बाद में यूक्रेन-रूस युद्ध की समाप्ति के बाद पूरी तरह हटा लिया जाना चाहिये। उनकी राय में यह कदम इस युद्ध को समाप्त करने में बेहद मददगार होगा।

मेरी कोशिश युद्ध में मर रहे लोगों को बचाना
ट्रंप ने पत्र में लिखा है, रूस पर चीन का नियंत्रण और उसकी पकड़ काफी मजबूत है और ये कड़े आयात शुल्क उस पकड़ को ढीली कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह ‘ट्रंप का युद्ध’ नहीं है और यदि वह उस समय राष्ट्रपति होते तो यह शुरू ही नहीं होता। उनकी कोशिश सिर्फ यूक्रेन और रूस के हजारों लोगों की जान बचाने की है जो इस युद्ध में मारे जा रहे हैं। उनके कहे अनुसार चलने पर यह युद्ध जल्द समाप्त हो जाएगा और यदि ऐसा नहीं हुआ तो आप मेरा समय, और अमेरिका का समय, ऊर्जा और पैसा बर्बाद कर रहे हैं। अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के कारण भारत पर 50 प्रतिशत और चीन पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है।

Tags: trump  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प