होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव: समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराया तेल टैंकर, ईंधन की कीमतें बढ़ने की आशंका

ईरान और अमेरिका के दावों में विरोधाभास

होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव: समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराया तेल टैंकर, ईंधन की कीमतें बढ़ने की आशंका
होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर 'एल गैया' में आग लगने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ईरानी सेना (IRGC) के अनुसार टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया, जबकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का दावा है कि टैंकर पर ईरान ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया।

तेहरान। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश के दौरान एक तेल टैंकर के समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आ जाने से उसमें आग लग लगी। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने यह जानकारी दी है। आईआरजीसी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "सुपरटैंकर 'एल गैया' दक्षिणी होर्मुज जलडमरूमध्य में एक प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजरने वाला था, समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट का शिकार हो गया। आग बुझाने की कोशिशें नाकाम रहीं।"

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने आईआरजीसी के बयान को गलत बताते हुए खारिज कर दिया। उनका दावा है कि पिछले महीने ईरान द्वारा दागी गई मिसाइल से टैंकर को निशाना बनाया गया था और वह बेकार हो गया था। उन्होंने आगे कहा कि इस सप्ताहांत, जब जहाज ओमान के तट के पास था, तो ईरान ने कथित तौर पर ड्रोन से उस पर फिर से हमला किया। सेंटकॉम ने 'एक्स' पर कहा, "फिलहाल एक क्षेत्रीय सहयोगी देश टैंकर को खींचकर ले जा रहा है।"

गौरतलब है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में ठिकानों पर हमले शुरू किए, जिसके जवाब में ईरान की ओर से भी हमले किए गए। जून के मध्य में ईरान और अमेरिका ने संघर्ष खत्म करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, हालांकि बाद में उनके बीच फिर से हमले हुए। फिलहाल, यह संघर्ष सुलझा नहीं है। संघर्ष बढ़ने के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाला जहाजों का आवागमन लगभग ठप हो गया है। यह तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) के वैश्विक बाजार के लिए एक अहम आपूर्ति मार्ग है। नतीजतन, दुनिया भर के अधिकांश देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित
झालाना लेपर्ड रिजर्व में मंगलवार को सुबह की सफारी में पर्यटकों को जंगल का बेहद प्यारा नजारा देखने को मिला।...
पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
महापौर और सभापतियों के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े नेता सक्रिय
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 6 अक्टूबर को होंगे चुनाव
आरपीएससी का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षाएं 13-16 अक्टूबर तक