दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला आरोपी, गैंगस्टर गोल्डी के संपर्क में था शूटर

कपिल शर्मा रेस्टोरेंट फायरिंग केस

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला आरोपी, गैंगस्टर गोल्डी के संपर्क में था शूटर

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग मामले में बदमाश बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन का करीबी है। उसके पास से चाइनीज पिस्टल और कारतूस मिले हैं। आरोपी घटना के बाद भारत आकर गैंग से जुड़ा था।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली हैं। बता दें कि, कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान बंधु मान सिंह के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बताया है कि, गैंगस्टर गोल्डी ढ़िल्लन का खासमखास आदमी है और इस पर पूर्व में भी कई मामले में दर्ज है। इसके आगे पुलिस ने बताया कि, आरोपी के पास से चाइनीज पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बताया कि, फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भारत आ गया था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढ़िल्लन के संपर्क में था। पुलिस क्राइम ब्रांच ने बताया कि, जांच से पता चला है कि बंधु मान सिंह ने फायरिंग की घटना मे अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा