नाबालिग ने बस चालक को धमकाया : तलवार से बस के शीशे तोड़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक पानी के टैंकर को नुकसान पहुंचाया

नाबालिग ने बस चालक को धमकाया : तलवार से बस के शीशे तोड़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी ने बेस्ट बस, कई ऑटो और एक पानी के टैंकर को तलवार मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसे पुलिस ने एक बस चालक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हिरासत में ले लिया। 

मुंबई। मुंबई के उपनगर भांडुप पश्चिम इलाके में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय आरोपी ने बेस्ट बस, कई ऑटो और एक पानी के टैंकर को तलवार मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसे पुलिस ने एक बस चालक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हिरासत में ले लिया। 

पुलिस ने कहा कि नाबालिग को हिस्ट्रीशीटर के रूप में जाना जाता है और पिछले साल उसी थाना में हत्या के प्रयास सहित 3 अपराध उसके खिलाफ दर्ज किए गए थे। हमले के समय बस के अंदर यात्री मौजूद थे। बस चालक की शिकायत के आधार पर भांडुप पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना अपराह्न 3:10 बजे से 3:25 बजे के बीच मिनिलैंड सोसाइटी, टैंक रोड, भांडुप पश्चिम में घटित हुई। उसने बस चालक को धमकाया, उसे गाड़ी चलाने से रोका और गाली-गलौज करते हुए वाहन की खिड़कियों पर तलवार से वार किया। इसके बाद आरोपी ने पास में खड़े कई ऑटो और एक पानी के टैंकर को नुकसान पहुंचाया। 

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं