मिसौरी में दर्दनाक हादसा: स्काईडाइविंग के लिए निकला विमान हुआ क्रैश, पायलट समेत 12 लोगों की मौत

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा

मिसौरी में दर्दनाक हादसा: स्काईडाइविंग के लिए निकला विमान हुआ क्रैश, पायलट समेत 12 लोगों की मौत
अमेरिका के मिसौरी में बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक स्काईडाइविंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पायलट और 11 यात्रियों सहित सभी 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने जांच पूरी होने तक हवाई अड्डे को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है।

मिसौरी। अमेरिका के मिसौरी में स्काई डाइविंग के लिए उड़ान भरने वाला एक विमान कुछ ही देर बाद एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे 12 लोगों की मौत हो गई है। शेरिफ़ चैड एंडरसन के अनुसार, कैनसस सिटी से लगभग 60 मील दूर बेट्स काउंटी में बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद सुबह लगभग 11:30 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रविवार को हुई विमान दुर्घटना में सवार सभी 11 यात्रियों और पायलट की मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान स्काईडाइविंग के व्यापार से जुड़ी थी और 'स्काईडाइव कैनसस सिटी' ने इसमें अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य भी वहां मौजूद थे और उन्होंने विमान को दुर्घटनाग्रस्त होते हुए देखा। शेरिफ़ एंडरसन ने कहा कि जांचकर्ताओं को अभी किसी गड़बड़ी का शक नहीं है और उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विमान के उड़ान भरने और फिर नीचे गिरने के अलावा बहुत कम जानकारी है।

कई एजेंसियों की आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं जिनमें अग्निशमन और कोरोनर का ऑफिस भी शामिल हैं। बाद में, जांच पूरी होने तक हवाई अड्डे को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया। एक प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि जांचकर्ताओं के सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचने की उम्मीद है। संघीय विमानन प्रशासन के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान पैसिफ़िक एयरोस्पेस पी-750 के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि पीड़ितों की पहचान करने और उनके परिवारों को सूचित करने की कोशिशें की जा रही हैं। शेरिफ़ ने बताया कि बचाव कार्य में लगे लोग शोक-संतप्त परिवारों एवं बचाव अभियान में शामिल कर्मियों को मदद पहुंचा रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
बीएसएनएल जयपुर में 14 से 28 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत राजभाषा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।...
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा