ईरान को लेकर ट्रम्प सख्त : परमाणु कार्यक्रम को लेकर दी चेतावनी, कहा- किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगी अमेरिकी सरकार

भविष्य में फिर से ऐसी सैन्य कार्रवाई की जा सकती है

ईरान को लेकर ट्रम्प सख्त : परमाणु कार्यक्रम को लेकर दी चेतावनी, कहा- किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगी अमेरिकी सरकार

ट्रम्प ने स्टेट ऑफ द यूनियन में ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उसे किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा। सैन्य कार्रवाई की संभावना जताते हुए उन्होंने कूटनीति का रास्ता भी खुला रखा। आर्थिक उपलब्धियों का दावा करते ट्रम्प का भाषण मध्यावधि चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने  ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर बेहद सख्त चेतावनी दी है। ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन में स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगी। कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दशकों से अमेरिका की यह नीति रही है कि ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोका जाए और वे इस पर अडिग हैं। उन्होंने ईरान पर आतंकवाद का नंबर एक प्रायोजक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह देश ऐसी मिसाइलें विकसित कर रहा है, जो सीधे अमेरिका को निशाना बना सकती हैं। उन्होंने पिछले साल ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में फिर से ऐसी सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।

ट्रम्प ने हालांकि इस विवाद को कूटनीति से सुलझाने की इच्छा जताई, लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी कि ईरान को स्पष्ट रूप से परमाणु हथियार कभी बनाने की प्रतिबद्धता जतानी होगी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है। घरेलू मोर्चे पर ट्रम्प ने अपना ध्यान अर्थव्यवस्था पर केंद्रित रखा। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में देश में नौकरियों और विनिर्माण क्षेत्र में ऐतिहासिक उछाल आया है। उन्होंने कहा कि हम जीत रहे हैं और हमने दुनिया में एक नयी व्यवस्था स्थापित की है। राष्ट्रपति का यह संबोधन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आने वाले नौ महीनों में अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने हैं और हालिया सर्वेक्षणों में महंगाई और आर्थिक मुद्दों पर उनके समर्थन में गिरावट देखी गई है।

ट्रम्प का यह भाषण देश के सुप्रीम कोर्ट के उनके वैश्विक शुल्कों को रद्द किए जाने और फेडरल रिजर्व पर उनके अधिकारों को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई के बीच आया है। दूसरी ओर, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीवन यापन की बढ़ती लागत और महंगाई को लेकर ट्रम्प सरकार पर तीखे हमले जारी रखे हैं। जबकि सत्तारूढ़ दल  रिपब्लिकन के  सांसदों ने राष्ट्रपति के भाषण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आम जनता की जरूरतों और देश की सुरक्षा के बीच सही संतुलन बनाया है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ