ट्रंप की चेतावनी : होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क लेना करे बंद, तेल की आवाजाही की अनुमति देकर बहुत ही खराब काम कर रहा ईरान

शुल्क का विवरण नहीं दिया

ट्रंप की चेतावनी : होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क लेना करे बंद, तेल की आवाजाही की अनुमति देकर बहुत ही खराब काम कर रहा ईरान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों पर शुल्क तुरंत बंद करने की चेतावनी दी। उन्होंने इसे समझौते के खिलाफ बताया और तेल आपूर्ति जल्द सामान्य होने का दावा किया। साथ वॉल स्ट्रीट जर्नल पर भ्रामक रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए अपनी जीत दोहराई और आलोचना खारिज कर दी पूरी तरह।

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क लेना बंद करने को कहा। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क ले रहा है- उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही की अनुमति देकर बहुत ही खराब काम कर रहा है, कुछ लोग इसे अपमानजनक कहेंगे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, यह हमारे समझौते के अनुरूप नहीं है। उन्होंने शुल्क का विवरण नहीं दिया।

वॉल स्ट्रीट जर्नल पर जमकर हमला बोलते हुए ट्रंप ने इसे दुनिया के सबसे खराब और सबसे गलत संपादकीय बोर्डों में से एक बताया, क्योंकि जर्नल ने कहा था कि ट्रंप ने ईरान में समय से पहले जीत की घोषणा कर दी है। उन्होंने आगे कहा, यह एक जीत है और इसमें समय से पहले की कोई बात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उन्हीं की वजह से Þईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा, बहुत जल्द आप देखेंगे कि तेल का प्रवाह शुरू हो जाएगा, चाहे ईरान की मदद से हो या उसके बिना और मेरे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ट्रंप ने कहा कि वॉल स्ट्रीट जर्नल हमेशा की तरह अपनी कही बात को वापस लेने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि वे आलोचना करने में तो हमेशा तत्पर रहते हैं, लेकिन अपनी गलती मानने से कभी कतराते नहीं, जो कि ज्यादातर समय होता है।

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन