कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी

सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
दक्षिण कोलकाता के तारातला में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। कंक्रीट ढलाई के समय हुए इस हादसे में सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

कोलकाता। कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब बुधवार दोपहर निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढ़ह गया और इस  हादसे में करीब 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फेल गई। हादसे में करीब 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आंशका है। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, अभी तक केवल 4 लोगों का रेस्क्यू सफलतापूर्वक किया जा चुका है। स्थानिय लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि, हादसे के समय गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था।

फिलहाल, मौके पर पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना मौजूद है। राज्य सरकार की तरफ से मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किया गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात 4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात
जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि परियोजना...
मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर मोबाइल नेटवर्क की हकीकत : TRAI के सर्वे में कई स्थानों पर कवरेज की कमी उजागर, सेवा प्रदाताओं को सुधार के निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग
जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर
छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, लोकभवन में हुई मुलाकात