मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: 4 लोगों की मौत, 38 से ज्यादा लोग बंधक

विधायकों ने शांति और रिहाई की अपील की

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: 4 लोगों की मौत, 38 से ज्यादा लोग बंधक

मणिपुर में जातीय हिंसा फिर भड़कने से चार लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि 38 लोगों को बंधक बना लिया गया है। गृह मंत्री के. गोविंदस ने इसे शांति भंग करने वाली कायराना हरकत बताया। सुरक्षा बल अगवा किए गए लोगों को सुरक्षित छुड़ाने के लिए प्रयासरत हैं, वहीं स्थानीय विधायकों ने शांति और रिहाई की अपील की है।

इम्फाल। मणिपुर में दो समूहों के बीच फिर से भड़की हिंसा में अज्ञात व्यक्तियों ने अलग-अलग समुदायों के चार लोगों की हत्या कर दी है और 38 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है। राज्य के गृह मंत्री के. गोविंदस ने कहा है कि अगवा किए गए लोगों को सुरक्षित छुड़ाने के प्रयास जारी हैं। बुधवार को जैसे ही हत्याओं की खबर फैली, दोनों समुदायों के लोगों ने अलग-अलग इलाकों में दूसरे संघर्षरत समुदायों के लोगों का अपहरण करना शुरू कर दिया।

गृह मंत्री ने अगवा किए गए लोगों का विवरण साझा नहीं किया। उन्होंने आज जेएनआईएमएस अस्पताल का दौरा किया, जहां उनके साथ विधायक अवांगबो न्यूमई, काशिम वाशुम, जमेनलुंग पामेई और दीपू गंगमेई भी मौजूद थे। वे यहाँ नोनी जिले के डोलंग गांव के रहने वाले विल्सन थंगा के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। गोविंदस ने कहा कि विल्सन थंगा ने जौजंगटेक में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में अपनी जान गंवा दी, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी जघन्य हरकतें उन लोगों द्वारा की जा रही हैं जो मणिपुर में शांति, सद्भाव और एकता को भंग करना चाहते हैं। थंगा की कल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएनआईएमएस लाया गया था। 

बुधवार को कांगपोकपी जिले में भी तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस बीच, मणिपुर के नौ नागा विधायकों ने सभी से अगवा किए गए व्यक्तियों को सुरक्षित रिहा करने की अपील की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

यात्रियों की सुविधा हेतुु जोधपुर-रामदवेरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन यात्रियों की सुविधा हेतुु जोधपुर-रामदवेरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन। उत्तर पश्चिम रेलवे के...
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: 4 लोगों की मौत, 38 से ज्यादा लोग बंधक
ताइवान मुद्दे पर चीन की अमेरिका को चेतावनी, जिनपिंग ने कहा-गलत रणनीति दोनों देशों को "संघर्ष" की ओर धकेल सकती है
लालकिला कार बम विस्फोट मामला: एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की 7500 पन्नों की चार्जशीट, 11 लोगों की हुई थी मौत 
एसआई भर्ती परीक्षा-2021: 20 सितम्बर को पुनः होगी परीक्षा, 16 मई से कर सकेंगे आवेदन में संशोधन
तेजी से बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में पुराने तरीकों पर निर्भर नहीं रह सकते: राजनाथ सिंह
एसओजी की बड़ी कार्रवाई : ₹15 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, भर्ती परीक्षाओं में बैठाता था डमी अभ्यर्थी