केरल विधानसभा चुनाव : केरलम में समाप्त हुआ मतदान; जो लोग पोलिंग सेंटर के अंदर बस वही कर सकेंगे मतदान, पांच बजे तक 75.01 प्रतिशत हुआ मतदान

उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे

केरल विधानसभा चुनाव : केरलम में समाप्त हुआ मतदान; जो लोग पोलिंग सेंटर के अंदर बस वही कर सकेंगे मतदान, पांच बजे तक 75.01 प्रतिशत हुआ मतदान
विधानसभा की 140 सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। 2.71 करोड़ मतदाता 890 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। 30,471 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। 85+ मतदाताओं को विशेष सुविधा दी गई है। मुख्य मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ में, भाजपा भी मैदान में। परिणाम 4 मई को आएंगे।

तिरुवनंतपुरम। केरलम में मतदान समाप्त हो गया है। जो लोग पोलिंग सेंटर के अंदर बस अब वही मतदान कर सकेंगे। केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था और मतदान शाम 6 बजे तक हुआ। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं और मतदान-केंद्रो पर चुनाव अधिकारी मौजूद हैं। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी है।

राज्य की 126 सीटों के लिए कुल 890 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में 30,471 मतदान केंद्र बनाये गये। कुल मतदाताओं की संख्या 2.71 करोड़ हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 उभयलिंगी हैं। केरल में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी यहां जोर आजमाइश कर रही है। सभी उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला मतदाता आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे।

मतदाता की मौत

केरल में विधानसभा चुनाव के दौरान त्रिशूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के कुछ ही देर बाद 62 साल के एक मतदाता की मौत हो गई। वोट डालने से पहले यह व्यक्ति करीब एक घंटे तक कतार में खड़ा रहा था। वोट डालने के बाद जब वह मतदान केंद्र से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े। इससे वहां मौजूद दूसरे मतदाताओं और मतदान अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत मेडिकल मदद के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक संकेतों से लगता है कि उनकी मौत का कारण संभवतः दिल का दौरा था। अधिकारियों ने कहा कि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम के बाद ही हो पाएगी।

Read More निकाय चुनाव से पहले जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन : 2 लग्जरी गाड़ियां जब्त, 4.30 लाख के जाली नोट के साथ 4 गिरफ्तार

इस घटना से इलाके में मतदान पर कुछ समय के लिए उदासी छा गई लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान बिना किसी रुकावट के जारी रही। केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को एक ही चरण में मतदान हो रहा है। लाखों लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं की अच्छी-खासी उपस्थिति देखने को मिल रही है।

Read More होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

पांच बजे तक हुआ 75 प्रतिशत से अधिक मतदान

Read More राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ?

केरल विधानसभा चुनाव में गुरूवार शाम पांच बजे तक 75 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के अनुसार, पांच बजे तक 75.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाता अभी भी कतारों में लगे हुए है। राज्य में शांतिपूर्वक मतदान जारी है और कहीं से अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। राज्य के कोझिकोड जिले में सबसे अधिक 77.63 प्रतिशत और पथनमथिट्टा में सबसे कम 68.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा अलाप्पुझा में 74.47 प्रतिशत, एर्नाकुलम में 77.25, इड्डुकी में 74.55, कन्नूर में 74.83, कासरगोडा में 74.55, कोल्लम 73.78, कोट्टयम में 72.18, मलप्पुरम में 75.70, पालक्काड़ में 77.09, तिरुवनंतपुरम में 74.11, त्रिसूर में 74.34 और वायनाड में 74.72 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये हैं।

अपराह्न तीन बजे तक 62 प्रतिशत से अधिक मतदान

केरल विधानसभा चुनाव में गुरूवार को मतदान के शुरुआती आठ घंटों में 62 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक 62.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के दौरान आज एक दुखद घटना सामने आयी जब त्रिशूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के कुछ ही समय बाद 62 वर्षीय एक मतदाता गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

एक बजे तक 49 प्रतिशत से अधिक मतदान, महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण

मतदान के शुरुआती छह घंटों में एक बजे तक 49.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के अनुसार अपराह्न एक बजे तक 49.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी हैं। राज्य में शांतिपूर्वक मतदान जारी है और कहीं से अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। राज्य के एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक 52.94 प्रतिशत और कासरगोड में सबसे कम 47.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों तिरुवनंतपुरम में 49.34, अलाप्पुझा में 49.77, इड्डुकी में 49.56, कोट्टयम में 49.22, त्रिसूर में 50.48 और वायनाड में 49.32 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचे हैं और कहीं कहीं मतदाताओं की लम्बी कतारें देखने को मिली है। शुरुआती प्रतिशत में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पहली बार मतदान करने वालों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 शुरुआती 2 घंटों में 16.23 प्रतिशत मतदान

चुनाव में मतदान के शुरुआती दो घंटों में 16.23  प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।  चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक 16.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गयी है। राज्य में कहीं से अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। राज्य के एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक 17.80 प्रतिशत और मलाप्पुरम में सबसे कम 15.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं और कहीं कहीं मतदाताओं की लम्बी कतार देखने को मिली है।

 11 बजे तक 33.28 प्रतिशत लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग

शुरुआती चार घंटों में 33.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक 33.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी हैं। राज्य में शांतिपूर्वक मतदान जारी है और कहीं से अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। राज्य के एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक 35.86 प्रतिशत और मलाप्पुरम में सबसे कम 32 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा अलाप्पुझा में 33.79, इड्डुकी में 32.34, कोट्टयम में 33.01, त्रिसूर में 34.14 और वायनाड में 33.43 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

Tags: elections

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक