पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील, बोले-समर्थ और समृद्ध राष्ट्र की नींव को करें मजबूत

142 सीटों के लिए मतदान हो रहा मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील, बोले-समर्थ और समृद्ध राष्ट्र की नींव को करें मजबूत
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड वोटिंग की अपील की है। पहले चरण में हुए 93.19% मतदान के बाद, पीएम ने समृद्ध राष्ट्र के निर्माण हेतु जनता से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से बुधवार को दूसरे चरण के लिए रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक 'एक्स' एकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, "देश के एक सजग नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करें। इस तरह हम न केवल भारतवर्ष के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं, बल्कि एक समर्थ और समृद्ध राष्ट्र की नींव को और मजबूत कर सकते हैं।"

पीएम मोदी की यह अपील पहले चरण के रिकॉर्ड मतदान की पृष्ठभूमि में आई है। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 3.36 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिससे 93.19 प्रतिशत का रिकार्ड मतदान दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि राज्य में दूसरे और अंतिम चरण के अंतर्गत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना